Virgo Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: कुछ समय से जीवन में खालीपन महसूस कर सकते है. लोगों के साथ में खुद को अकेला पाएंगे.ऐसी स्थिति में मन सभी बातों से से दूर शांति में रहने की कोशिश कर सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ सकती है. पारिवारिक मामलों से खुद को दूर कर सकते है. जीवनसाथी की भावनाओं को ना समझते हुए उसकी बातों की अवहेलना कर सकते हैं.परिवार के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों में विवाद बढ़ सकता है . संतान के भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे.गैर कानूनी कार्यों से पूरी तरह दूर रहें.ज्यादा धन कमाने के लालच में ना आए.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में साझेदार और कर्मचारियों के साथ विचार कर सकते हैं. कुछ बदलाव की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे.इससे व्यवसाय में कार्यों की गति और कर्मचारियों की सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. किसी अनुबंध की शर्तों को लेकर संदेह होने पर पहले उन्हें समझने का प्रयास करें. बिना संदेह की पुष्टि हुए अनुबंध पर सहमति न दे. अपने किसी विवाद के कारण उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है. इस समय सामने वाले का व्यवहार आपके प्रति कठोर होने से परेशानी होगी. बात आगे बढ़ाने से बचने के लिए किसी भी तरह की प्रतिक्रिया को ना दे. सामने वाले की बात धैर्य और शांति से सुनने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
पैरों या पिंडलियों में तेज दर्द के साथ खिंचाव महसूस करेंगे. समय पर भोजन न करने से पेट प्रभावित हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
कुछ ऐसे खर्चों पर नियंत्रण किया जा सकता है. जो दिखावे या होड़ के कारण किए जा रहे हो.
रिश्ते/Relationship
अविवाहित लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है.इस स्थिति में सामने वाले को लेकर तुरंत कोई निर्णय न ले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं