विज्ञापन

Shardiya Navratri 2026 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानिए पूजा विधि, भोग और शुभ रंग

आज 17 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है. इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा करने से भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है.

Shardiya Navratri 2026 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानिए पूजा विधि, भोग और शुभ रंग
शारदीय नवरात्रि 2026
Photo Credit: NDTV

Maa Kalratri Puja Vidhi Bhog Auspicious Color: शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार चल रहा है और आज सातवां दिन है. इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मां कालरात्रि व्यक्ति के जीवन से भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं. साथ ही उनका स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और उग्र माना जाता है. मां कालरात्रि का वाहन गधा है. आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा कैसे करें और उनका प्रिय रंग, भोग और मंत्र क्या है.

कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा?

  • सुबह उठकर स्नान करें और पूजा स्थान की अच्छी तरह सफाई कर लें.
  • इसके बाद दीपक और धूप जलाकर मां कालरात्रि का ध्यान करें.
  • मां को रोली, अक्षत, फूल और जल अर्पित करें.
  • भोग के रूप में गुड़ चढ़ाएं, जिसे मां कालरात्रि का प्रिय प्रसाद माना जाता है.
  • पूजा के दौरान 'ॐ देवी कालरात्र्यै नमःट मंत्र का जाप करें और ध्यान मंत्र का पाठ करें.
  • आखिर में मां दुर्गा की आरती करें और प्रसाद सभी को वितरित करें.

शुभ रंग

नवरात्रि के सातवें दिन ग्रे रंग शुभ माना जाता है. ग्रे रंग स्थिरता, संतुलन और कठिन परिस्थितियों में शांत रहने का प्रतीक माना जाता है. जो श्रद्धालु नवरात्रि के नौ दिनों के निर्धारित रंगों का पालन करते हैं, वे इस दिन ग्रे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. साथ ही, पूजा की सजावट या अन्य शुभ कार्यों में भी इस रंग को शामिल कर सकते हैं.

मां कालरात्रि को किस चीज का भोग लगाएं?

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है. श्रद्धालु इस दिन मां को सादा गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं. साथ ही पूजा संपन्न होने के बाद इस प्रसाद को परिवार के सदस्यों में बांट दें. 

मां कालरात्रि के मंत्र

  • ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥
  • एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥

मां कालरात्रि की आरती

कालरात्रि जय-जय-महाकाली ।
काल के मुह से बचाने वाली ॥

दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा ।
महाचंडी तेरा अवतार ॥

पृथ्वी और आकाश पे सारा ।
महाकाली है तेरा पसारा ॥

खडग खप्पर रखने वाली ।
दुष्टों का लहू चखने वाली ॥

कलकत्ता स्थान तुम्हारा ।
सब जगह देखूं तेरा नजारा ॥

सभी देवता सब नर-नारी ।
गावें स्तुति सभी तुम्हारी ॥

रक्तदंता और अन्नपूर्णा ।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना ॥

ना कोई चिंता रहे बीमारी ।
ना कोई गम ना संकट भारी ॥

उस पर कभी कष्ट ना आवें ।
महाकाली मां जिसे बचाबे ॥

तू भी भक्त प्रेम से कह ।
कालरात्रि मां तेरी जय ॥

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: सपने में सांप दिखने का क्या है मतलब? जानें काला, भूरा और सांपों का झुंड देखना, क्या मिलता है शुभ-अशुभ संकेत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shardiya Navratri 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com