शारदीय नवरात्रि में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो यात्रा की तैयारी पहले से कर लेना बेहतर रहेगा. 11 अक्टूबर से शुरू हुए नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कटरा पहुंचने की संभावना रहती है. ऐसे में ट्रेन की बुकिंग से लेकर ठहरने की व्यवस्था और पैदल चढ़ाई के लिए जरूरी सामान तक, हर छोटी बात का ध्यान रखना जरूरी है. थोड़ी-सी तैयारी आपकी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बना सकती है. खासकर अगर परिवार में बुजुर्ग या बच्चे भी साथ जा रहे हैं तो उनकी जरूरतों के हिसाब से सामान रखना न भूलें. आइए जानते हैं माता वैष्णो देवी की नवरात्रि यात्रा पर निकलने से पहले कौन-से 7 काम कर लेने चाहिए.
पहले कर लें ट्रेन और होटल की बुकिंग
जानकारी के अनुसार, नवरात्रि में कटरा जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है. इसलिए ट्रेन या दूसरे परिवहन के टिकट और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर लें. होटल या धर्मशाला बुक करते समय उसकी लोकेशन और आने-जाने की सुविधा भी जांच लें.
जांच लें यात्रा रजिस्ट्रेशन और नियम
यात्रा पर निकलने से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूदा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और यात्रा से जुड़े नियमों की जानकारी लें. जरूरी पर्ची, पहचान पत्र और बुकिंग की जानकारी फोन में सुरक्षित रखें, केवल अनधिकृत एजेंटों की जाानकारी पर निर्भर न रहें.
ये भी पढ़ें- रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक... अलग-अलग अंदाज में ट्रैवल कर रहे Gen Z, जानिए नए ट्रेंड्स
मौसम के हिसाब से कपड़े रखें
कटरा और भवन की ओर जाते समय मौसम में बदलाव महसूस हो सकता है. इसलिए हल्की जैकेट या गर्म कपड़ा साथ रखें. बारिश की संभावना हो तो रेनकोट भी उपयोगी रहेगा. बहुत ज्यादा सामाान भरने से बचें.
आरामदायक जूते पहनें
यात्रा में पैदल चलना पड़ सकता है, इसलिए अच्छी पकड़ वाले और पहले से पहने हुए आरामदायक जूते चुनें. नए जूते पहनने से पैरों में छाले पड़ सकते हैं और चढ़ाई मुश्किल हो सकती है.
टॉर्च, पानी और पावर बैंक रखें साथ
जानकारी के अनुसार, रात में यात्रा करने की स्थिति में छोटी टॉर्च काम आ सकती है. मोबाइल, पावर बैंक और पानी की बोतल साथ रखें. रास्ते में मिलने वाली सुविधाओं के बावजूद अपनी जरूरत के मुताबिक हल्काा स्नैक भी रख सकते हैं.
जरूरी दवाइयां साथ रखें
इसके अलावा, अगर आप नियमित रूप से दवा लेते हैं तो पर्याप्त मात्रा में साथ रखें. बुजुर्गों और बच्चों के लिए जरूरी सामान पहले से तैयार करें. किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में यात्रा शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनाा बेहतर है.
पैदल यात्रा के दौरान हल्का रखें बैग
पैदल यात्रा के दौरान भारी बैग थकान बढ़ा सकता है. इसलिए जरूरी कपड़े, दवाइयां, पहचान पत्र, चार्जर और मौसम के हिसाब से सामाान ही रखें. निकलने से पहले एक बार पूरी सूची जांच लें.
ये भी पढ़ें- होस्टेस, Wi-Fi और एंटरटेनमेंट... केरल की इस बस में मिलती है फ्लाइट जैसी सुविधाएं, जानिए कितनी है टिकट की कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं