विज्ञापन

Snake Dream Meaning: सपने में सांप दिखने का क्या है मतलब? जानें काला, भूरा और सांपों का झुंड देखना, क्या मिलता है शुभ-अशुभ संकेत?

Sapne me Saap Dekhna kya Hota hai: स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार सपने में सांप को मारना, काला सांप देखना या सांपों का झुंड दिखाई देने के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं. जानिए आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इन सपनों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत क्या है.

Snake Dream Meaning: सपने में सांप दिखने का क्या है मतलब? जानें काला, भूरा और सांपों का झुंड देखना, क्या मिलता है शुभ-अशुभ संकेत?
सपने में सांपों का झुंड या सांप को मारते देखने का क्या है मतलब
ndtv

सोते समय सपने आना आम बात है, लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं जो जागने के बाद भी मन में सवाल छोड़ जाते हैं. इनमें सांप से जुड़े सपने भी शामिल हैं. कभी सपने में सांप पीछा करता दिखाई देता है, तो कभी सांप काटने या उसे मारने का दृश्य नजर आता है. स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं में अलग-अलग तरह के सपनों के अलग अर्थ बताए गए हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सपने में सांप किस रंग का है और वह क्या कर रहा है इन बातों के आधार पर उसके संकेतों की व्याख्या की जाती है. हालांकि, ये धार्मिक मान्यताएं हैं और सपनों के आधार पर भविष्य की घटनाओं का निश्चित अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं सपने में अलग-अलग रूप में सांप देखने का क्या अर्थ माना जाता है.

सपने में सांप को मारने का क्या है मतलब

स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप को मारता हुआ देखता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह सपना शत्रुओं पर विजय पाने या मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का संकेत हो सकता है. इसे साहस और चुनौतियों का सामना करने से भी जोड़कर देखा जाता है.

सपने में सांपों का झुंड देखना

अगर सपने में एक साथ कई सांप दिखाई देते हैं, तो पारंपरिक मान्यताओं में इसे अशुभ संकेत माना जाता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह जीवन में परेशानियों या मानसिक उलझनों का प्रतीक हो सकताा है. हालांकि, ऐसा सपना देखने का मतलब यह नहीं है कि वास्तव में कोई परेशानी आने वाली है.

ये भी पढ़ें- इलायची पर 24 लिखकर जेब में रखने से क्या होता है? नौकरी में प्रमोशन के लिए जानें ये खास टोटका

सपने में काला सांप देखने का अर्थ

स्वप्न शास्त्र में काले सांप को देखने के अलग-अलग अर्थ बताए गए है. कुछ मान्यताओं में इसे बीमारी, मान-सम्मान में कमी या आर्थिक नुकसान से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन सपने में काला सांप दिखाई देना किसी बीमारी या भविष्य में होने वाले नुकसाान का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

सपने में सांप को पीछे भागते देखना

अगर सपने में सांप आपके पीछे दौड़ता दिखाई देता है, तो इसे कुछ लोग जीवन की चुनौतियों या मन में चल रहे तनाव से जोड़कर देखते हैं. स्वप्न शास्त्र की कुछ मान्यताओं में इसे कामकाज में सफलता मिलने का संकेत भी बताया गयाा है. इसका अर्थ व्यक्ति की परिस्थितियों और मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग है.

सपने में भूरा सांप देखने का क्या है मतलब

सपने में भूरा सांप दिखाई देने को कुछ पारंपरिक मान्यताओं में सफलता या बदलाव से जोड़ा माना गया है. वहीं, बिस्तर के नीचे भूरा सांप देखने को चिंता और उस पर हमला करते देखने को परेशानी का संकेत माना गया है. हालांकि, इन बाातों की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है.

सपने में सांप को हाथ में पकड़ना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप को हाथ में पकड़ना जीवन में बदलाव या परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने का प्रतीक माना जा रहा है. कुछ मान्यताओं में सफेद सांप को हाथ में पकड़ना विशेष रूप से शुभ बताया गया है.

ये भी पढ़ें- शाम के समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, एस्ट्रोलॉजर ने बताया इस समय भूलकर भी न करें ये 5 काम, रुक जाएगी बरकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake In Dream, Snake In Dream Meaning, Saamp Ko Kaise Pakde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com