दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होने की कामना की जाती है. वहीं, जिन बच्चों की परीक्षाएं नजदीक हैं या जिन्हें पढ़ाई में मन लगाने में परेशानी होती है उनके लिए भी दिवाली का दिन खास हो सकता है. एस्ट्रोलॉजर श्रुति द्विवेदी के अनुसार, छात्रों को पढ़ाई शुरू करने से पहले भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना चाहिए. मान्यता है कि इससे मन एकाग्र करने और पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की जाती है. आइए जानते हैं कि दिवाली पर छात्रों को कौन से दो मंत्रों का जाप करना चाहिए और कमरे में किस मंत्र को लगाने की सलाह दी गई है.
पढ़ाई शुरू करने से पहले 11 बार करें गणपति मंत्र का जाप
एस्ट्रोलॉजर श्रुति द्विवेदी ने बताया कि जिन बच्चों की परीक्षाएं हैं, उन्हें किसी भी विषय की पढ़ाई शुरू करने से पहले भगवान गणेश के एक मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए. धाार्मिक मान्यता है कि गणपति जी की पूजा से काम में आने वाले विघ्न दूर होते हैं. मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ नमो सर्व विघ्न हरता गणपतये नमः'. बच्चे पढ़ाई शुरू करने से पहले शांत मन से इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. मान्यता के अनुसार, गणपति को याद करके पढ़ाईई शुरू करने से मन में सकारात्मक भाव बना रहता है.
दिवाली पर करें गणपति जी के इस दूसरे मंत्र का जाप
एस्ट्रोलॉजर ने छात्रों के लिए एक दूसरा मंत्र भी बताया है. इसे वििघ्न दूर करने और पढ़ाई में एकाग्रता की कामना के साथ पढ़ने की सलाह दीी गई है.
ॐ एकदन्ताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्.
यह गणपति से जुड़ा प्रचलित मंत्र है. छात्र दिवाली के दिन पूजा के दौरान या रोजााना पढ़ाई शुरू करने से पहले इसका जाप कर सकतेे हैं.
बच्चों के कमरे में लगाएं गायत्री मंत्र
श्रुति द्विवेदी के अनुसार, जिन बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने में परेेशानी होती है उनके कमरे में गायत्री मंत्र लगाने की सलाह भी दी गई है. धार्मिक मान्यता में गाायत्री मंत्र को ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना से जोड़ा जाता है.
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या है सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त? जानिए पूजा का सही समय और विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं