विज्ञापन

Dhanteras 2026: धनतेरस पर घर में इस दिशा में रखें कुबेर यंत्र, जानें इसे एक्टिवेट करने का सही तरीका

Dhanteras Kuber Puja: धनतेरस पर कुबेर यंत्र स्थापित करना शुभ माना जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इसे उत्तर दिशा में रखकर नियमित सफाई, धूप और मंत्र जाप करना चाहिए. जानें कुबेर यंत्र स्थापित करने और पूजा का सही विधान.

Dhanteras 2026: धनतेरस पर घर में इस दिशा में रखें कुबेर यंत्र, जानें इसे एक्टिवेट करने का सही तरीका
घर या दुकान में किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र
ndtv

धनतेरस का त्योहार धन, सुख और समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा का भी विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुबेर देव को धन का रक्षक माना जाता है. यही वजह है कि धनतेरस पर कई लोग घर और दुकान में कुबेर यंत्र स्थापित करते हैं. हालांकि, सिर्फ यंत्र रखना ही काफी नहीं माना जाता, बल्कि उसकी सही दिशा और नियमित पूजा का भी ध्यान रखना जरूरी है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि कुबेर यंत्र क्या होता है, इसे कहां रखना चाहिए और किस तरह एक्टिवेट किया जाता है.

क्या होता है कुबेर यंत्र और क्या है इसका महत्व?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कुबेर यंत्र एक खास ज्यामितीय आकृति वाला यंत्र होता है. धार्मिक मान्यता है कि इसे घर या दुकान की तिजोरी में रखने और नियमित पूजा करने से धन की रक्षा होती है. माना जाता है कि कुबेर यंत्र की पूजा से घर में सुख-समृद्धिि बनी रहती है और नकाारात्मक प्रभावों से बचाव होता है. मान्यता के मुताबिक, यह यंत्र व्यक्ति को आर्थिक मामलों में सकारात्मक सोच रखने और सही फैसले लेने की प्रेरणा भी देता है. इसलिए इसे ऐसी जगह रखने की सलाह दी जाती है जहां धन रखाा जाता हो. हालांकि, ये सभी लाभ धार्मििक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं.

ये भी पढ़ें- Hanuman Puja 2026: दिवाली से पहले कब होगी हनुमान जी की पूजा? जानिए सही तारीख और महत्व

घर या दुकान में किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र

आचार्य मदन मोहन बताते हैं कि कुबेर यंत्र को घर या दुकान में स्थापित करना शुभ मााना जाता है. इसे बुधवार या किसी शुभ मुहूर्त में रखा जा सकता है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इसे उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए. यंत्र का मुख दक्षिण दिशा की ओर रखने की सलाह दी जाती है. यंत्र की पूजा करते समय व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा की ओोर होना चाहिए. इसके साथ हरे रंग के वस्त्र रखने और कुछ धन अर्पिित करने की भी परंपरा बताई गई है. पूजा के दौराान इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

'ॐ श्री कुबेराय नमः'

कुबेर यंत्र को एक्टिवेट कैसे करें

आचार्य के अनुसार, कुबेर यंत्र की नियमित साफ-सफाई और पूजा का ध्यान रखना चाहिए. इस पर धूल-मिट्टीी जमा न होने दें. रोजाना इसे साफ करके धूप दिखाएं और श्रद्धाा के साथ मंत्र का जाप करें. यंत्र को तिजोरी या उस स्थान पर रखा जा सकता है, जहां घर का धन और कीमतीी सामान रखा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नियमित पूजा और मंत्र जााप से कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है. धनतेरस के दिन यंत्र स्थापित करने से पहले पूजाा की जगह को साफ करें और विधि-विधान से पूजा करें.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: दुश्मनों को मात कैसे दें? जानिए शत्रुओं को हराने के 4 असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com