क्या आपकी हथेली की रेखाएं आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के बारे में कुछ बताती हैं. हस्तरेखा शास्त्र में छोटी उंगली के नीचे बनने वाली विवाह रेखा को प्रेम संबंधों और शादी से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस रेखा की बनावट और स्थिति से रिश्तों में आने वाली खुशियों और चुनौतियों के संकेत मिलते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी और आपका प्यार शादी तक पहुंचेगा या नहीं तो आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं हथेली की इन रेखाओं से जुड़ी मान्यताएं.
हथेली पर कहां होती है विवाह रेखा
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि विवाह रेखा छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के नीचे, हथेली के बाहरी किनारे पर होती है. यह रेखा आमतौर पर छोटी होती है और किसी की हथेली पर एक तो किसी के हाथ में एक से अधिक रेखााएं दिखाई दे सकती हैं. पारंपरिक हस्तरेखा मान्यताओं में इनकी बनावट को प्रेम और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जााता है. यदि हथेली में विवाह रेखा स्पष्ट और लंबी दिखाई देतीी है और सूर्य रेखा तक पहुंचती है तो हस्तरेखाा शास्त्र में इसे प्रेम संबंधों के लिए शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोगों को प्रेम में सफलता मिल सकती है और उनके विवाह के अच्छे योोग बन सकते हैं. हालांकि, केवल इस रेखा के आधार पर शाादी या लव मैरिज का परिणाम तय नहीं किया जा सकता है.
दो हिस्सों में बंटी विवाह रेखा क्या बताती है?
यदि विवाह रेखा दो भागों में बंटी हुई दिखाई देती है तो पारंपरिक हस्तरेखा शास्त्र में इसे रिश्तों में मतभेद या उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी बनावट को वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का संकेत माना जाता है. हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि रिश्ता टूट जाएगा या तलााक होना तय है.
ये भी पढ़ें- Hast Rekha Shastra: हथेली में कहां होती है राहु रेखा? जानिए व्यक्ति पर कब और क्या होता है प्रभाव
कटी हुई विवाह रेखा के क्या हैं संकेत
हथेली में विवाह रेखा कटी हुई हो या उस पर दूसरी छोटी रेखाएं दिखाई दें तो इसे प्रेम संबंधों में अस्थिरता और परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को रिश्तेे में गलतफहमी या भावनात्मक तनाव का सामना करनाा पड़ सकता है.
अधूरे प्यार से कैसे जोड़ते हैं इन रेखाओं को
हस्तरेखा की पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यदि प्रेम रेखा स्पष्ट न हो और हथेली के कुछ हिस्सों में कई छोटी रेखाएं दिखाई दें तो इसे प्रेम जीवन में रुकावटों से जोड़ा जााता है. लेकिन ध्यान रखें कि हस्तरेखा शास्त्र की ये मान्यताएं वैज्ञानिक रूप से प्रमााणित नहीं हैं. आपकी लव लाइफ और शादी का भविष्य किसी एक रेखा से तय नहीं होता है. रिश्ते की सफलता आापसी समझ, भरोसे, संवाद और सम्मान पर भी निर्भर करती है.
ये भी पढ़ें- छोटी उंगली पर तिल होने का क्या मतलब होता है? एस्ट्रोलॉजर राजीव कौशिक ने बताए धन, व्यापार और शादी से जुड़े संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं