हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की बनावट और उस पर मौजूद रेखाओं के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, बुद्धि और जीवन से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं. हथेली में मौजूद अलग-अलग पर्वतों का भी खास महत्व माना गया है. इन्हीं में एक है बुध पर्वत जो सबसे छोटी यानी कनिष्ठा उंगली के ठीक नीचे होता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, बुध पर्वत का उभरा या दबा होना व्यक्ति की बुद्धिमानी, बातचीत करने की कला और व्यापारिक समझ से जुड़े संकेत देता है. आइए जानते हैं हथेली में बुध पर्वत की बनावट क्या बताती है.
कहां होता है बुध पर्वत?
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हथेली में सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे का मांसल हिस्सा बुध पर्वत कहलाता है. इसे देखने के लिए अपनी हथेली सामने की ओर करके कनिष्ठा उंगली के नीचे वाले हिस्से को देखें. हस्तरेखा शास्त्र में इस पर्वत को बुद्धि, वाणी, व्यापार और व्यवहार कुशलता से जोड़कर देखा जाता है. यदि हथेली में बुध पर्वत अच्छी तरह विकसिित और हल्का उभरा हुआ दिखाई देता है तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोग समझदार और तेज दिमाग वाले होते हैं. इन्हें नई चीजें सीखने और जानकारी हासिल करने में रुचि रहती है. ऐसे लोगों की बातचीत करने की कला भी अच्छीी मानी जाती है. ये अपनी बात दूसरों के सामने आसानी से रख पाते हैं और अपने व्यवहाार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. व्यापार के मामले में भी इन्हें समझदाार माना जाता है. लाभ-नुकसान का हिसाब लगाने और लोगों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता अच्छी बताई जाती है. इसके अलाावा, ऐसे लोगों को मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव का माना जाता है.
बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं दिखाती हैं ये संकेत
हस्तरेखा शास्त्र में बुध पर्वत पर बनी रेखाओं का भी विशेष महत्व बताया गया है. यदि इस पर्वत पर साफ और सीधी खड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं तो इन्हें शुभ संकेत मानाा जाता है. मान्यता के अनुसार, ऐसी रेखाएं कारोबार में तरक्की, धन लाभ और कामकााज में सफलता की ओर इशारा करती हैं.
ये भी पढ़ें- Rama Ekadashi Vrat Katha: रमा एकादशी की कथा
दबा हुआ बुध पर्वत क्या बताता है?
यदि कनिष्ठा उंगली के नीचे का हिस्सा सपाट या दबा हुआ दिखाई देता है तो इसे कमजोर बुध पर्वत माना जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसी बनावट वाले लोगों को फैसलेे लेने में परेशानी हो सकती है. ये किसी काम को शुरू करने से पहले ज्यादा सोोच-विचार करते हैं. इसके अलावा, ऐसे लोगों को अपनी बात खुलकर कहने में झिझक हो सकती है. कई बार आत्मविश्वास की कमी के कारण ये अपनी योग्यता दूसरों के साामने ठीक से जाहिर नहीं कर पाते. कारोबार और नौकरी में भी इन्हें सफलता पााने के लिए अधिक मेहनत और धैर्य की जरूरत बतााई जाती है.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं