धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं या परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं. त्योहारों के दौरान ट्रेन, बस और फ्लाइट से यात्रा करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में लोग चाहते हैं कि उनका सफर बिना किसी परेशानी के पूरा हो. हिंदू ज्योतिष शास्त्र में यात्रा को लेकर कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. इन्हीं में एक है दिशा शूल, जिसे यात्रा शुरू करने से पहले ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों में कुछ दिशाओं में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि दिशा शूल क्या होता है और किस दिन किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए.
क्या होता है दिशा शूल
आचार्य ने बताया कि सप्ताह के सातों दिनों में अलग-अलग दिशाओं में दिशा शूल माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जिस दिन जिस दिशा में दिशा शूल हो, उस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर किसी जरूरी काम से उस दिशा में जाना पड़े तो कुछ पाारंपरिक उपाय करके यात्रा शुरू करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं, इन्हें दुर्घटना या परेशानी से बचने की वैज्ञानिक गारंटी नहीं माना जाना चाहिए.
सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में न करें यात्रा
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में दिशा शूल रहता है. ऐसे में इन दिनों पूूर्व दिशा की यात्रा से बचने की मान्यता है. अगर यात्रा जरूरी हो तो सोोमवार को घर से निकलने से पहले शीशा देखने और शनिवार को तिल या अदरक का सेवन करने का उपाय बताया गया है.
रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशा शूल
रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं मााना जाता. रविवार को पान या दलिया खाकर यात्रा शुरू करने की सलाह दी जाती है. वहीं शुक्रवार को जौ या रााई का सेवन करके घर से निकलने और पांच कदम पीीछे चलने का उपाय बतााया गया है.
ये भी पढ़ें- आज धनतेरस पर ये 5 गलतियां घर की सुख-समृद्धि में बन सकती हैं बाधा, पूजा से पहले तुरंत हो जाएं सावधान
मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में जाने से बचें
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है. मंगलवार को गुड़ खाकर और बुधवार को तिल या धनिया का सेवन करकेे यात्रा शुरू करने का पारंपरिक उपाय बतााया गया है.
गुरुवार को दक्षिण दिशा में रहता है दिशा शूल
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशा शूल माना जाता है. इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. अगर यात्रा टाालना संभव न हो तो घर से निकलने से पहले धनििया का सेवन करने का उपाय बतााया गया है.
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर जरूर बनाएं ये खास 'धन पोटली', एस्ट्रोलॉजर ने बताया घर में कभी नहीं होगी पैसे की कमी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं