विज्ञापन

30 या 31 जुलाई, सावन 2026 की शुरूआत कब से हो रही है? जानें सही तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन की शुरुआत आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से मानी जाती है. आइए जानते हैं सावन महीने की शुरुआत कब से हो रही है, साथ ही जानेंगे सावन 2026 में कितने सोमवार पड़ेंगे-

30 या 31 जुलाई, सावन 2026 की शुरूआत कब से हो रही है? जानें सही तिथि
कब से शुरू होगा सावन 2026?
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है. इस पूरे महीने में शिव भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं, व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी आराधना करते हैं. मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यही कारण है कि हर साल श्रद्धालु सावन माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, इस बार सावन माह की शुरुआती तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं सावन महीने की शुरुआत कब से हो रही है, साथ ही जानेंगे सावन 2026 में कितने सोमवार पड़ेंगे-

कब से शुरू होगा सावन 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन की शुरुआत आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से मानी जाती है. आज 29 जुलाई को पूर्णिमा तिथि है. ऐसे में साल 2026 में सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से होगी. यह महीना श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा, जो 27 अगस्त 2026 को पड़ेगी. इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा.

सावन में पड़ेंगे चार सोमवार

सावन के महीने में सोमवार का भी विशेष महत्व माना जाता है. वर्ष 2026 में सावन के दौरान कुल चार सावन सोमवार पड़ेंगे.

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार-10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026
कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि?

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त की सुबह शुरू होकर 12 अगस्त की रात तक रहेगी. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए सावन शिवरात्रि का व्रत 11 अगस्त 2026, मंगलवार को रखा जाएगा. इस दिन शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी.

सावन का महीना केवल व्रत और पूजा का ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शांति का भी समय माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने वाले भक्तों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए गुरु पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com