विज्ञापन

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए गुरु पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र

आज गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है. यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है. इस दिन गुरु की पूजा-अर्चना कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाता है.

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए गुरु पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र
गुरु पूर्णिमा 2026
Photo Credit: NDTV

आज यानी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है. पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. इसे आषढ़ी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. यह तिथि गुरुओं को समर्पित होती है. माना जाता है कि इस दिन गुरुजनों की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेने से जीवन में कष्ट दूर होते हैं और जीवन में अज्ञानता का अंधकार दूर होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

गुरु पूर्णिमा तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को शाम 6 बजकर 19 मिनट पर हो चुका है. वहीं, इस तिथि का समापन आज यानी 29 जुलाई को रात में 8 बजकर 5 मिनट पर होगा. उदया तिथि को देखते हुए गुरु पूर्णिमा आज यानी 29 जुलाई को मनाई जा रही है.

शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में आप गुरु पूजन, मंत्र जाप, दान कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस दिन सत्यनारायण कथा भी सुन सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु पूर्णिमा का दिन महर्षि वेदव्यास को समर्पित माना जाता है, जिन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया. गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अध्यात्म के क्षेत्र में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है. गुरु ही वह शक्ति हैं, जो व्यक्ति के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं. गुरु की कृपा से ही मनुष्य को सही मार्ग का बोध होता है और जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझ में आता है.

गुरु पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों का जाप

1. ॐ गुरवे नमः

2. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

3. ॐ गुरुदेवाय विद्महे।
परब्रह्माय धीमहि।
तन्नो गुरु प्रचोदयात्॥

4. व्यासाय विष्णुरूपाय व्यासरूपाय विष्णवे।
नमो वै ब्रह्मनिधये वासिष्ठाय नमो नमः॥

5. ॐ श्री गुरुभ्यो नमः, श्री परमहंस गुरुभ्यो नमः

6. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर इन 8 स्थानों पर दीये जलाने से दूर होंगे दुख और पूरी होगी मनोकामना

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: सावन व्रत के दौरान किन गलतियों से बचें? पंडित जी से जानिए व्रत के नियम, पूजन विधि और कथा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Purnima 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com