विज्ञापन

पति की तरक्की के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया

मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय कहती हैं, आपको हर शुक्रवार को एक छोटा सा उपाय करना है, इससे आपके पति को दिन दोगुनी और चार चौगुनी तरक्की मिल सकती है. आइए जानके हैं इसके बारे में-

पति की तरक्की के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया
पति की तरक्की के लिए उपाय?
(Photo Credit: Instagram)

हर महिला चाहती है कि उसका पति जीवन में खूब तरक्की करे. उन्हें नौकरी में सफलता मिले, बिजनेस अच्छा चले, साथ ही उनके रिश्ते में भी हमेशा प्यार बना रहे. इसके लिए मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने एक खास उपाय बताया है. एस्ट्रोलॉजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, आपको हर शुक्रवार को एक छोटा सा उपाय करना है, इससे आपके पति को दिन दोगुनी और चार चौगुनी तरक्की मिल सकती है. आइए जानके हैं इसके बारे में- 

पति की तरक्की के लिए शुक्रवार को क्या करें?

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय बताती हैं, इसके लिए हर शुक्रवार को माता रानी के किसी भी मंदिर में जाएं. मां को लाल चूड़ियां और गुलाब के इत्र की दो शीशियां चढ़ाएं. आपको गुलाब के इत्र की एक शीशी माता रानी को भेंट करनी है, दूसरी शीशी अपने साथ घर वापस ले आएं. इस दौरान माता रानी से अपने पति की तरक्की और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें.

पति के कपड़ों पर लगाएं गुलाब का इत्र

भावना उपाध्याय ने बताया कि मंदिर से जो गुलाब के इत्र की शीशी आप घर लेकर आई हैं, उसे खुद भी लगाएं, साथ ही थोड़ा सा इत्र अपने पति की शर्ट, रूमाल या कोट पर लगा दें. अगर पति अपने साथ वॉलेट लेकर जाते हैं, तो उस पर भी थोड़ा इत्र छिड़क दें. ऐसा आपको हर शुक्रवार के दिन करना है. 

इस बात का रखें ध्यान 

भावना उपाध्याय कहती हैं, इस उपाय को करते समय मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें, साथ ही अपने पति की तरक्की और परिवार की खुशहाली की कामना करें.  अगर पति नौकरी करते हैं, तो उनकी नौकरी में तरक्की और सफलता की कामना करें. वहीं, अगर पति का बिजनेस है, तो कारोबार अच्छा चलने और उसमें तरक्की होने की प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपको जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- अष्टमी या नवमी पर सूखे नारियल से करें ये खास उपाय, एस्ट्रोलोजर ने बताया दूर हो जाएंगी नौकरी से जुड़ी परेशानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com