विज्ञापन

नवरात्रि की अष्टमी या नवमी पर सूखे नारियल से करें ये खास उपाय, एस्ट्रोलोजर ने बताया दूर हो जाएंगी नौकरी से जुड़ी परेशानी, मिलेगी तरक्की

एस्ट्रोलोजर साक्षी सिंघल ने एक खास उपाय बताया है. वे कहती हैं, इस उपाय को करने से आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है, प्रमोशन मिल सकता है, साथ ही अगर आपकी प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई मनोकामना है, तो वो भी पूर्ण हो सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

नवरात्रि की अष्टमी या नवमी पर सूखे नारियल से करें ये खास उपाय, एस्ट्रोलोजर ने बताया दूर हो जाएंगी नौकरी से जुड़ी परेशानी, मिलेगी तरक्की
नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय
(Photo Credit: Instagram)

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा और उनकी कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करते हैं और अपनी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं. नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का भी विशेष महत्व होता है. इस बार महाअष्टमी और महानवमी दोनों की पूजा 19 अक्टूबर को होगी. ऐसे में एस्ट्रोलोजर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने एक खास उपाय बताया है. एस्ट्रोलोजर कहती हैं, नवरात्रि की अष्टमी या नवमी के दिन ये खास उपाय करने से आपको अपने करियर में तरक्की मिल सकती है. जॉब में आ रहीं बाधाएं दूर हो सकती हैं, प्रमोशन मिल सकता है, साथ ही अगर आपकी प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई मनोकामना है, तो वो भी पूर्ण हो सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस उपाय को करने के लिए आपको एक सूखे गोले यानी सूखे नारियल और एक मोतीचूर के लड्डू की जरूरत होगी. 

क्या करें?
  • एस्ट्रोलोजर कहती हैं, एक सूखे नारियल को बीच से काट लें. अब, इसके अंदर एक मोतीचूर का लड्डू भरें और नारियल को बंद कर दें. 
  • आपको इस नारियल को किसी पेड़ के नीचे रखना है.
  • आप इसे अपने घर के पास पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं या किसी भी ऐसे पेड़ के नीचे रख सकते हैं जहां चींटियां आती हों.

एस्ट्रोलोजर के अनुसार, इस उपाय को करने से आपको अपनी नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. धीरे-धीरे आपकी तरक्की के रास्ते खुलने लगेंगे. इसके अलावा, अगर आपकी प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा है, तो इस उपाय से वो इच्छा भी जल्द पूरी हो सकती है. 

आप इस उपाय को खुद के लिए कर सकते हैं, अपने बच्चों या पार्टनर के लिए भी ये उपाय कर सकते हैं. साक्षी सिंघल बताती हैं, बस उपाय को करते समय अपने मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें. मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और तरक्की के रास्ते खुलने लगेंगे. 

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- सूखी लाल मिर्च से नजर कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने बताया नजर उतारने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com