 
                                            Govardhan Puja 2024:सनातन धर्म में दीपावली के अगले गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)की जाती है. गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण के साथ साथ गौ माता की भी पूजा का प्रावधान है. इस दिन अन्नकूट का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाता है. इस दिन तरह तरह के पकवान चढ़ाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. इस साल यानी 2024 में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2024) 2 नवंबर को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन जातक अपनी राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को भोग लगाता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. चलिए जानते हैं कि किस राशि के जातक भगवान कृष्ण को कौन सा भोग अर्पित कर सकते हैं.

गोवर्धन पूजा के दिन राशि अनुसार लगाएं भगवान  कृष्ण को भोग   
 
- मेष राशि के जातकों को इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को मौसमी फलों, सब्जियों के साथ साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए.इससे उनके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी. 
- वृषभ राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए. ये जातक फल का भोग भी लगा सकते हैं. 
- मिथुन राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग की मिठाई, मौसमी फल और हरी सब्जियों का भोग लगाना चाहिए. 
- कर्क राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई और फलों का भोग लगाएंगे तो उनके जीवन में शुभ फल मिलेंगे. 
- सिंह राशि के जातकों को इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में लाल रंग की मिठाई चढ़ानी चाहिए. इसके साथ साथ वो मौसमी फल और सब्जियां भी चढ़ा सकते हैं. 
- कन्या राशि के जातकों को गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को हरी सब्जियों और हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए. 
- वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में लाल रंग की मिठाई और सब्जियों का भोग लगाना चाहिए. 
- धनु राशि के जातक अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को बेसन से बनी मिठाई भोग में अर्पित करेंगे तो शुभ फल मिलेंगे. 
- मकर राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण को पांच तरह की मिठाईयां भोग में अर्पित करनी चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे. 
- कुंभ राशि के जातकों को भी इस दिन भगवान की पूजा के दौरान पांच तरह की अलग अलग मिठाइयां और सब्जियां भोग में चढ़ानी चाहिए. 
- मीन राशि के जातकों को इस दिन बेसन का हलवा, बेसन के लड्डू, बेसन की दूसरी अन्य मिठाई भोग में चढ़ानी चाहिए. 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
