गणेश चतुर्थी का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बता दें कि गणेश चतुर्थी का दस दिवसीय पर्व 14 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है. ऐसे में घर-घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. कोई अपने घर को फूलों और रोशनी से सजा रहा है, तो कोई बप्पा के लिए अलग-अलग भोग बनाने की तैयारियों में जुटा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को गणपति बप्पा की सुंदर तस्वीरें भेजकर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में अगर आप भी बप्पा की सुंदर फोटो बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए ChatGPT की मदद लें. आइए जानते हैं AI से गणेश भगवान की खूबसूरत तस्वीरें बनाने का आसान तरीका-
ChatGPT से गणेश जी की फोटो कैसे बनाएं?
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में ChatGPT खोलें.
- अब, आपको जिस तरह की तस्वीर चाहिए, वैसा Prompt डालें.
- बस इतना करते ही ChatGPT कुछ ही सेकंड में आपको तस्वीर बनाकर दे देगा.
- अगर फोटो में कुछ सही नहीं लग रहा है, तो आप इसमें बदलाव भी कर सकते हैं.
यह भी देखें-
इन Prompts से बनवा सकते हैं गणपति बप्पा की तस्वीरें-
नंबर 1- English Prompt:'Create a beautiful devotional image of Lord Ganesha sitting in a beautifully decorated home temple. Add marigold flowers, glowing diyas, modaks and traditional Indian decorations. Use red, orange and golden colours. Make it peaceful, festive and realistic. 9:16 portrait, no text.'
हिंदी Prompt:'भगवान गणेश की एक सुंदर फोटो बनाएं, जिसमें वे फूलों और दीयों से सजे घर के मंदिर में बैठे हों. आसपास गेंदे के फूल, मोदक और पारंपरिक सजावट हो. लाल, नारंगी और सुनहरे रंग रखें. फोटो देखने में एकदम शांत, सुंदर और वास्तविक लगे. 9:16 पोर्ट्रेट रखें और फोटो पर कोई टेक्स्ट न लिखें'
अगर आप कोई टेक्ट लिखना चाहते हैं, तो वो अपने प्रॉम्प्ट में लिख सकते हैं.
नंबर 2- English Prompt:'Create a grand devotional image of Lord Ganesha sitting on an ornate golden throne, wearing a beautiful traditional crown and jewellery. Add flowers, diyas and a soft divine glow. Rich red, orange and gold colours, elegant festive background, highly detailed, 16:9 landscape, no text.'
हिंदी Prompt:'भगवान गणेश की भव्य फोटो बनाएं. फोटो में गणेश जी एक सुंदर सुनहरे सिंहासन पर बैठे हों और उनके सिर पर बेहद खूबसूरत मुकुट हों, भगवान ने सुंदर आभूषण पहने हों. आसपास फूल और दीये हों, दिव्य रोशनी हो. लाल, नारंगी और सुनहरे रंग रखें. बैकग्राउंड सुंदर और त्योहार जैसा हो. 9:16 पोर्ट्रेट रखें और फोटो पर कोई टेक्स्ट न लिखें'
इस तरह आप बेहद आसानी से गणपति बप्पा की AI तस्वीरें बनवा सकते हैं और इन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपनों के साथ शेयर कर त्योहार की रोनक को बढ़ा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं