Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि को हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. यह पर्व फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इसे शिव भक्त पूरे भक्तिभाव से मनाते हैं. इस मौके पर व्रत और अनुष्ठान करने की परंपरा है. महाशिवरात्रि के दिन अगर आप अपने घर या कार्यस्थल पर कुछ विशेष वास्तु टिप्स का पालन करते हैं तो यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति ला सकता है. सबसे पहले इस दिन घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें. साफ-सफाई से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है. इस दिशा में भगवान शिव की मूर्ति या फोटो स्थापित कर पूजा-अर्चना करें. पूजा स्थल पर रुद्राक्ष, बेलपत्र और गंगाजल का उपयोग करना अत्यंत शुभ माना जाता है. महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनकर भगवान शिव की आराधना करें. इस दिन महिलाएं विशेष रूप से शिवलिंग पर जल, दूध और शहद अर्पण करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर सकती हैं. महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों के लिए यह सलाह दी जाती है कि वे संयमित रहें.
Pradosh Vrat 2025: कब रखा जाएगा फरवरी महीने का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न
महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जाएगा. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे होगा और इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे होगा. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की निशिता काल पूजा का समय इस प्रकार है. निशिता काल पूजा मुहूर्त 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12:09 बजे से 12:59 बजे तक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना जाता है. महाशिवरात्रि से पहले घर में रुद्राक्ष लाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. इसे घर में रखने से रोग, दोष और दुख दूर होते हैं जिससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
ला सकते हैं ये चीजें भीमहाशिवरात्रि से पहले आप अपने घर में पारद का शिवलिंग लाकर स्थापित कर सकते हैं. रोजाना इस शिवलिंग (Shivling) की विधि-विधान से पूजा करने से साधक को वास्तु दोष और पितृ दोष जैसी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
शिव परिवार की तस्वीरमहाशिवरात्रि के अवसर पर अपने घर में शिव परिवार की तस्वीर लाना शुभ माना जाता है. इस तस्वीर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और वासुकी शामिल होने चाहिए. ऐसी तस्वीर घर में रखने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
ये पौधे लगा सकते हैंमहाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आप अपने घर में कुछ विशेष पौधे लगा सकते हैं. इनमें बेलपत्र और शमी के पौधे प्रमुख हैं. बेलपत्र का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसकी पत्तियां पूजा में उपयोग की जाती हैं. शमी का पौधा भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह शनि दोष को कम करने में सहायक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है.
तांबे का कलशमहाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तांबे का कलश खरीदना और घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से परिवार में मिठास और समृद्धि बनी रहती है. इस दिन तांबे के कलश से शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी अत्यंत मंगलकारी होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं