हिंदू धर्म में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है. इस महीने में किए गए स्नान, दान और भगवान विष्णु की भक्ति का विशेष फल प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में सुबह स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इस पूरे महीने विशेष नियमों का पालन किया जाता है. ऐसे में लोगों के मन में कार्तिक स्नान को लेकर कई तरह के सवाल भी आते हैं. जैसे कार्तिक मास में रोज स्नान करते समय सिर धोना चाहिए या नहीं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की आराधना की जाती है. ये महीना भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस पूरे महीने दीपदान, भजन-कीर्तन, मंदिर दर्शन, तुलसी पूजन और धार्मिक कथा श्रवण का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दौरान किया गया पुण्य कई गुना फल देता है.
क्या कार्तिक में रोज सिर धोना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक स्नान करते समय रोज सिर धोना जरूरी नहीं माना गया है. श्रद्धालु सामान्य स्नान करके भी कार्तिक स्नान का नियम निभा सकते हैं. महिलाएं हफ्ते में दो या तीन बार ही बाल धोती हैं. ऐसे में उन्हें रोज सिर धोने की आवश्यकता नहीं होती. जब बाल धोने की जरूरत महसूस हो, तब सामान्य दिनचर्या के अनुसार सिर धोया जा सकता है. कार्तिक में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान विष्णु का पूजन करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. इस समय स्नान करने से मन की शुद्धि होती है और ईश्वर के प्रति भक्ति बढ़ती है. कार्तिक स्नान का उद्देश्य सिर्फ शरीर की सफाई नहीं, बल्कि मन की पवित्रता और भक्ति भाव को बढ़ाना माना गया है. इस महीने में स्नान के साथ भगवान विष्णु का पूजन, दीपदान, तुलसी पूजा, जप और कर्म करना विशेष फलदायी माना जाता है.
कार्तिक मास में व्रत और नियम
- ब्रह्म मुहूर्त स्नान- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.
- तुलसी पूजा और दीपदान- रोज सुबह और शाम को तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं.
- मंत्र जाप एवं पाठ- भगवान श्री विष्णु के मंत्र 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' या 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' का 108 बार जाप करें.
- खाने का नियम- इस पूरे महीने सात्विक, शुद्ध और एक समय या फलाहार व्रत करें.
- दान-पुण्य- इस महीने में गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें:- कार्तिक में पूरे महीने व्रत कैसे रखें? जानें किन चीजों से करें परहेज
यह भी पढ़ें:- क्या कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ व्रत रख सकती हैं? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
यह भी पढ़ें:- कार्तिक मास में व्रत रखना जरूरी है? जानें कार्तिक के महीने में क्या करें और क्या नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं