- घर में लड्डू गोपाल को रखने के लिए ये हैं खास नियम.
- कृष्ण जन्माष्टमी पर होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा.
- इस बार की जन्माष्टमी है बेहद खास.
Krishna Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) 2 दिन मनाई जाएगी. पंचांग के मुताबिक इस साल जन्माष्टमी का पर्व (Janmashtami Festival 2022) 18 और 19 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जाएगा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा इस दिन श्रीकृष्ण के भक्त लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की भी पूजा करते हैं. आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को घर में कैसे रखें और किन नियमों का पालन करना जरूरी है.
स्नान
अगर घर में लड्डू गोपाल को रखते हैं तो उन्हें रोजाना स्नान करवाना जरूरी है. उन्हें स्नान करवाते समय शंख का प्रयोग किया जाता है. यानी शंख में जल भरकर लड्डू गोपाल को स्नान करवाएं. लड्डू गोपाल को स्नान करवाने के पश्चात बाद उस पानी को तुलसी के पौधे में डाल दें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लड्डू गोपाल को साफ कपड़ें पहनाएं
लड्डू गोपाल को स्नान करवाने के बाद उन्हें साफ वस्त्र पहनाया जाता है. इस क्रम में यह बात ध्यान रखें कि एक बार जो वस्त्र आप उन्हें पहना चुके हैं, उन्हें दोबारा न पहनाएं. अगर आप पहनाते भी हैं, तो वो धुले हुए होने चाहिए.
श्रृंगार
लड्डू गोपाल को वस्त्र पहनाने के बाद उनका श्रृंगार भी जरूरी माना जाता है. ऐसे में लड्डू गोपाल को चंदन का टीका लगाएं, आभूषण पहनाएं. इसके बाद उनकी नजर उतारें.
Janmashtmi 2022: जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी, जानें सही तारीख और पूजा विधि
दिन में 4 बार भोग लगाएं
लड्डू गोपाल को दिन में 4 बार भोग लगाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डू गोपाल को सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है. ऐसे में माखन-मिश्री, बूंदी के लड्डू, खीर और हलवे का भोग लगा सकते हैं.
लड्डू गोपाल को अकेला न छोड़ें
अगर आपने घर में लड्डू गोपाल को श्रद्धापूर्वक रखें हैं तो उन्हें घर में कभी भी अकेला न छोड़ें. अगर घर से बाहर जाएं तो उन्हें साथ में ले जाएं. साथ ही जहां भी जाएं, वहां लड्डू गोपाल की पूजा करें. इसके अलावा दोपहर और रात में उनके शयन की व्यवस्था भी करें.
आरती उतारें
लड्डू गोपाल को जब कभी भी भोग लगाएं, तब उनकी आरती भी करें. आरती के समय धूपबत्ती जरूर जलाएं. भगवान श्री कृष्ण को बेले के फूल और केला बहुत प्रिय है, इसलिए आरती के बाद उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करें.
Sawan 2022: सावन के बचे हुए दिन इन 5 राशियों के लिए वरदान के समान, बरसेगी शिवजी की कृपा!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं