विज्ञापन

आत्मा कैसी दिखती है? अनिरुद्धाचार्य जी ने बताया असली रूप, क्या आपने कभी देखा है?

क्या आपके भी दिमाग में ये सवाल आता है कि आत्मा कैसी दिखती है? अगर हां, तो अनिरुद्धाचार्य जी से जानें आत्मा का रूप कैसा होता है.

आत्मा कैसी दिखती है? अनिरुद्धाचार्य जी ने बताया असली रूप, क्या आपने कभी देखा है?
आत्मा की पहचान कैसे की जाती है?
NDTV

जब भी हम जीवन के गहरे सवालों पर सोचते हैं, तो मन में सबसे पहले यही आता है कि आखिर आत्मा दिखती कैसी है और शरीर के भीतर इसका काम क्या होता है. कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने इस विषय को बहुत ही सरल तरीके से समझाया है, जिसे कोई भी आम इंसान आसानी से समझ सकता है. उनका कहना है कि आत्मा का कोई भौतिक आकार या चेहरा नहीं होता, इसे समझने के लिए उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में दिखने वाले शीशे यानी दर्पण का सहारा लिया.

बिंब और प्रतिबिंब:

अनिरुद्धाचार्य के अनुसार, जब आप सुबह तैयार होते समय आईने के सामने खड़े होते हैं. वहां दो चीजें नजर आती हैं, एक तो आप खुद हैं और दूसरी आपकी परछाई या तस्वीर जो कांच के अंदर दिखती है. जो असली इंसान बाहर खड़ा है, उसे बिंब कहा जाता है. वहीं, जो तस्वीर शीशे के अंदर दिखाई देती है, उसे प्रतिबिंब कहते हैं. अब जरा सोचिए कि अगर बाहर खड़े आप ही न हों, तो क्या कांच में कोई तस्वीर बन पाएगी, बिल्कुल नहीं. ठीक इसी तरह अगर आपके सामने एक लाख शीशे भी रख दिए जाएं, तब भी असली व्यक्ति तो एक ही रहेगा, मगर उसकी तस्वीरें हजारों जगह दिखने लगेंगी. अनिरुद्धाचार्य जी इसी बात को अध्यात्म से जोड़ते हैं, उनके मुताबिक, ऊपर वाले यानी परमात्मा एक ही हैं और उन्हीं के अलग-अलग प्रतिबिंब हम सबके भीतर आत्मा के रूप में मौजूद हैं. आसान शब्दों में कहें तो ईश्वर का ही एक हिस्सा आत्मा है.

शरीर के भीतर आत्मा की भूमिका:

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि अगर आत्मा दिखाई नहीं देती, तो यह हमारे शरीर में करती क्या है, इसका सीधा सा जवाब है कि हमारे शरीर की हर हरकत के पीछे यही ऊर्जा काम करती है. आंखों से दुनिया देखने की ताकत हमें आत्मा से ही मिलती है. कानों से आवाज सुनने की क्षमता भी इसी के होने से बनी रहती है. शरीर में चल रही हर छोटी-बड़ी क्रिया की असली जड़ आत्मा ही है.

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि किसी व्यक्ति के भीतर प्राण या आत्मा मौजूद होने के बावजूद उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है. ऐसे मामलों का अर्थ यह होता है कि आत्मा ने आंखों को देखने वाली शक्ति को सीमित या कम कर दिया है, आसान शब्दों में कहें, तो आत्मा के होने से ही शरीर में जान और चेतना बनी रहती है. हर प्राणी के अंदर परमात्मा ही आत्मा बनकर विराजमान रहते हैं और पूरे तंत्र को चलाते हैं.

इसे भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 5 उपाय, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा, एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pravachan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com