विज्ञापन

Chanakya Niti: इन 5 तरह के लोगों की मदद करने से पहले 10 बार सोचें

मदद करना अच्छी बात है, पर इन 5 लोगों से रहें दूर, चाणक्य नीति के अनुसार इनकी मदद करना पड़ सकता है भारी.

Chanakya Niti: इन 5 तरह के लोगों की मदद करने से पहले 10 बार सोचें
चाणक्य नीति
NDTV

किसी की मुश्किल घड़ी में काम आना इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है. पर असली दिक्कत तब शुरू होती है, जब हमारी यही दरियादिली कोई और अपनी सुविधा बना ले. कई बार हम दिल से आगे बढ़कर हाथ बढ़ाते हैं, और बदले में हमें सिर्फ थकान, नुकसान या बेइज्जती मिलती है. चाणक्य नीति की बातों में भी यह संकेत मिलता है कि मदद करने से पहले इंसान की नीयत और आदतों पहचान लेना बेहद जरूरी है. कौन से हैं वो 5 तरह के लोग जिनके मामले में थोड़ा रुककर सोचना जरूरी है. 

जो आपका मान नहीं रखते:

जो इंसान मौके बेमौके आपकी बात काटता है या आपको नीचा दिखाता है, वह जरूरत पड़ने पर अचानक मीठा बन जाए तो सतर्क हो जाएं. पुरानी कड़वाहट भूल जाना एक बात है पर अपना आत्मसम्मान गिरवी रख देना बिल्कुल अलग. इसलिए मदद करने से पहले यह जरूर देखें कि सामने वाला आपको इज्जत देता भी है या सिर्फ काम निकलने तक ही मीठा बोलता है.

जिनकी आदत फायदा उठाने की हो:

कुछ लोग दूसरों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने में माहिर होते हैं. आज आपने एक काम कर दिया, कल वे नई मांग लेकर खड़े हो जाएंगे. चाणक्य नीति भी यही कहती है कि किसी के मीठे बोल से ज्यादा उसके पुराने बर्ताव पर भरोसा करें. अगर कोई आपकी अच्छाई को कमजोरी समझ रहा है, तो वहां ना कहना सीखना ही सबसे बड़ा बचाव है.

इसे भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

रोना-धोना जिनकी आदत हो:

हर दिन नई मुसीबत का रोना रोने वाले लोग अक्सर खुद हल निकालने की कोशिश नहीं करते. आप एक उलझन सुलझाएंगे, वे दूसरी लेकर आ जाएंगे. ऐसे में आपकी अपनी भागदौड़ और जरूरी काम पीछे छूटने लगते हैं. किसी का दुख सुनना अच्छा है, मगर हर बार अपनी चीजों को पीछे छोड़कर उनकी मदद करना ठीक नहीं है.

जो सीखते नहीं और ज्यादा बोलते हैं:

बिना सोचे कदम उठाने वाले लोग अक्सर उन्हीं गड्ढों में बार-बार गिरते हैं. सलाह दो तो सुनते नहीं, और फिर मदद मांगने आ जाते हैं. वहीं, जरूरत से ज्यादा बोलने वाले लोगों के आगे अपनी निजी बातें बोलना भी जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए अगर आपको इनकी मदद करनी भी हो तो दूरी और समझदारी के साथ करें, ताकि आपकी मानसिक शांति बनी रहे.

जिन्हें किसी का एहसान नहीं दिखता:

घमंडी स्वभाव के लोग मदद लेकर भी ऐसे पेश आते हैं मानो उन्होंने कोई बड़ा उपकार कर दिया हो. काम हो जाने के बाद वे नजरअंदाज करने लगें या फिर से सिर्फ जरूरत पर याद करें, तो समझ जाइए ये रिश्ता एकतरफा है.

इसे भी पढ़ें: घर में रखते हैं ये सामान फर्श पर? वास्तु दोष का बन सकता है कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pravachan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com