विज्ञापन

18 महीने तक पैसों की नहीं होगी कमी! केतु की चाल से मालामाल हो सकती हैं ये 3 राशियां

केतु गोचर से इन 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, बढ़ेगी सैलरी और बैंक बैलेंस, जानें क्या आप भी हैं लिस्ट में?

18 महीने तक पैसों की नहीं होगी कमी! केतु की चाल से मालामाल हो सकती हैं ये 3 राशियां
केतु गोचर 2026
NDTV

ज्योतिष में केतु को छाया या मायावी ग्रह माना जाता है और इसकी चाल बाकी ग्रहों के मुकाबले काफी धीमी होती है, जब यह किसी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाते हैं, तो इसका असर लंबे समय तक देखने को मिलता है. पंचांग के हिसाब से 5 दिसंबर 2026 को केतु उल्टी चाल चलते हुए सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं,  खास बात यह है कि साल 2027 में केतु अपनी राशि नहीं बदलेंगे, बल्कि पूरे साल और करीब अगले 18 महीनों तक यहीं रहेंगे. इतने लंबे समय तक केतु के कर्क में रहने से कई राशियों के जीवन में बदलाव आएगा, जानते हैं कौन सी हैं वो तीन राशियां जिनके लिए ये समय फायदेमंद रहेगा.

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों के लिए केतु का यह बदलाव काफी अच्छा संकेत दे रहा है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. काम या करियर से जुड़ा कोई बढ़िया प्रस्ताव हाथ लग सकता है. जिन कामों में पहले ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ती थी, उनमें अब कम मेहनत में भी नतीजे मिलने की उम्मीद है.

कन्या राशि:

कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर सकारात्मक बदलाव ला सकता है.नौकरीपेशा लोगों की सैलरी या आय बढ़ने के योग बन सकते हैं. मन में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिल सकता है. आगे बढ़ने के लिए कोई नया रास्ता या अवसर भी सामने आ सकता है.

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी केतु का कर्क में आना लाभकारी माना जा रहा है. सेविंग्स और बैंक बैलेंस में इजाफा होने की संभावना है, जो लोग व्यापार करते हैं, उनके कामकाज की रफ्तार और स्थिति सुधर सकती है.

इसे भी पढ़ें: हथेली पर बना 'क्रॉस' या 'M' का निशान क्या बताता है? जानिए प्यार, पैसा और भविष्य का कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grah Nakshatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com