विज्ञापन
38 minutes ago

Karwa Chauth 2026 LIVE: कल यानी 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ पर विधि-विधान से पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. 

करवा चौथ की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होती है. सरगी आमतौर पर सास अपनी बहू को देती हैं. इसमें फल, मिठाई, मेवे और दूसरी खाने-पीने की चीजें शामिल होती हैं. सरगी खाने के बाद महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं. पूजा में करवा चौथ की कथा सुनती हैं और फिर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है. 

ऐसे में अगर आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत करने वाली हैं, तो आइए जानते हैं सरगी खाने का समय क्या है, शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त कब है और व्रत के दौरान किन धार्मिक नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Karva Chauth Mehndi Design: करवा चौथ कल, यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन की Photos

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस समय आप भगवान गणेश, मां गौरी और करवा माता की पूजा कर सकते हैं. वहीं, पूजा में व्रत कथा जरूर पढ़ी जाती है. ऐसे में पूजा के दौरान आप यहां से संपूर्ण करवा चौथ की कथा पढ़ सकते हैं- 
 

करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, जानें किस समय खाएं सरगी

मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं,  करवा चौथ के दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. इस समय सरगी खाने से बचें, साथ ही श्रृंगार भी न करें. आप इससे पहले सरगी खा सकती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com