Karwa Chauth ke Niyam: 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. करवा चौथ हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखती हैं. इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं, फिर पूरे दिन निर्जला या व्रत रखती हैं. शाम को करवा चौथ की पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं. ऐसे में अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज हम आपको करवा चौथ के जरूरी नियम बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं करवा चौथ पर क्या करें और क्या न करें...
करवा चौथ पर क्या करें?
करवा चौथ के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद सरगी ग्रहण करें, ताकि पूरे दिन के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल सके. फिर निर्जला व्रत का संकल्प लें.
इस दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और शाम के समय करवा माता की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा करती हैं. पूजा के दौरान करवा चौथ व्रत कथा सुनना बेहद जरूरी होता है.
चंद्रमा निकलने के बाद पूजा करें. सबसे पहले छलनी से चांद को देखें, फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें. इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें.
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Vrat in Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें सरगी से लेकर पूजा तक के नियम
करवा चौथ पर क्या न करें?
- करवा चौथ के व्रत में सरगी के बाद चांद निकलने तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करना चाहिए.
- इस दिन मन, वचन और कर्म की पवित्रता का विशेष ध्यान रखें.
- करवा चौथ के दिन बड़ों का सम्मान करें और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आदर का भाव रखें. इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए.
- व्रत के दौरान शांत मन रखें और घर में किसी तरह का विवाद या कलह न होने दें.
- करवा चौथ पर लाल, गुलाबी, पीला या अन्य शुभ रंग पहनना शुभ माना जाता है. इस दिन काला और सफेद रंग न पहनें.
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Puja Muhurat: क्या है करवा चौथ का पूजा मुहूर्त? जानिए सही समय और विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं