क्या आपके रिश्तों में दूरियां आ गई हैं या मिठास कहीं खो गई है? अगर अपने रिश्तों को फिर से मजबूत और प्यार भरा बनाना चाहते हैं, तो इस साल 21 नवंबर को आने वाले तुलसी विवाह के दिन को बिल्कुल न चूकें. जय मदान के अनुसार, इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
जय मदान ने सोशल मैड पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि चातुर्मास यानी चार महीने की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं, जिसके अगले दिन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह यानी तुलसी विवाह संपन्न होता है. ऐसे में अगर आप इस पवित्र दिन पर कुछ खास उपाय करते हैं, तो अपने जीवन के कई कष्ट दूर कर सकते हैं.
तुलसी विवाह के दिन क्या करना चाहिए?
जय मदान ने बताया कि देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के खास मौके पर तुलसी माता को लाल चुन्नी, चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर जरूर पहनाएं, ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है. वहीं, पूजा के दौरान घंटी हाथ में लेकर तीन बार बोलें "देव उठो, देव उठो, देव उठो." ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आती है और चमत्कारिक बदलाव महसूस होते हैं. रिश्तों में मिठास घोलने और आपसी दूरियां मिटाने के लिए तुलसी जी पर गन्ना या शकरकंद जरूर अर्पित करें. इतना ही नहीं, अगर आप तुलसी जी पर आंवला अर्पित करते हैं, तो इससे घर के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और लंबी आयु का वरदान मिलता है.
सावधानियां:
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि एकादशी के दिन और रविवार के पावन दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
- अगर घर में पूजा के लिए तुलसी के पत्तों की जरूरत हो, तो उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें.
इसे भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2026: मोक्षदा एकादशी पर क्यों किया जाता है गीता पाठ? जानें इसका धार्मिक महत्व और व्रत की सही तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं