विज्ञापन

7 दिनों में ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं? ग्लोइंग स्किन के लिए क्या पिएं

शीशे जैसी स्किन पाने के लिए क्या खाना चाहिए? चेहरे पर ग्‍लो चाहते हैं तो सात द‍िन में ये सात जूस पीज‍िए. फ‍िर देख‍िए कैसे आपको शीशे जैसी चमकदार त्‍वचा म‍िलती है.

7 दिनों में ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं? ग्लोइंग स्किन के लिए क्या पिएं
फेस के लिए सबसे अच्छा जूस कौन सा है.
NDTV

भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लगता है क‍ि शरीर से सारी एनर्जी खत्‍म हो जाती है. फ‍िर लगता है क‍ि कुछ ऐसा पी लें, ज‍िससे म‍िनटों में ताकत आ जाए और आप तेजी से काम कर लें. सर्दी आ चुकी हैं और ऐसे बहुत से फल और सब्‍ज‍ियां बाजार में आ चुकी हैं क‍ि ज‍िनका जूस पीने से ना केवल तुरंत एनर्जी आएगी, बल्‍क‍ि चेहरे ग्‍लो भी नजर आएगा. इन जूस में मौजूद  विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को डिटॉक्स करते हैं. आप इन जूस को सबसे हेल्दी और ताकतवर (Sabse Zyada Nutrition Dene Wala Juice Kaun Sa Hai) जूस भी कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. यह आपको नेचुरली एनर्जी देते हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. अगर आप जूस रोज पीएंगे तो लंबे समय तक बीमार नहीं पड़ेंगे. वहीं ,आपके शरीर में क‍िसी चीज की कमी है, तो यह जूस पीने से पूरी हो जाएगी. वहीं, वैसे भी हर लड़की का सपना होता है चमकता हुआ चेहरा पाने का, तो फ‍िर क्‍यों ना यह रामबाण औषध‍ि आप पीना शुरू कर दें. 

ग्लोइंग स्किन के लिए 7 दिन 7 जूस इस तरह पीएं 

ग्‍लोइंग स्‍क‍िन, पतले होने और बेहतर पाचन के ल‍िए आप ये 7 चीजें पीस कर पी लीज‍िए.  1 संतरे का रस, 2 गाजर , 1  सेब, 2 लाल शिमला मिर्च , 4 इंच अदरक,  डेढ़ चम्‍मच नींबू का रस इन सबको पीस कर  अच्‍छे से छान लें और हर सुबह ताजा पी जाइए. एक्‍सपर्ट की मानें तो  7 द‍िन तक यह जूस पीज‍िए, आपको चेहरे पर खुद चेंज नजर आने लगेगा. इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि जब भी आप जूस पीएं वह पूरी तरह से फ्रेश जूस हो.  इससे आपको खुद अपने चेहरे की स्‍क‍िन में बदलाव नजर आने लगेगा.   
 

 सबसे ताकतवर जूस से आएगा चेहरे पर ग्‍लो  (Healthy Juice For Natural Energy)


1. अनार का जूस रोज एक ग‍िलास 
अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में बहुत हेल्‍प करता है. यह दिल को हेल्दी बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है. इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स स्किन को निखारने में कारगर है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है. रोज़ाना एक गिलास अनार का रस पीने से शरीर में एनर्जी बन रहती है. 

2. व‍िटाम‍िन सी से भरा संतरे का जूस
विटामिन C से भरपूर संतरे का जूस सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद करता है. यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और थकान दूर करता है. सुबह के नाश्ते में एक गिलास ताजा संतरे का रस आपको पूरे दिन एक्टिव बनाए रखता है. 

Add image caption here

Add image caption here
Photo Credit: Canva

3. आंवले का जूस बढ़ाएगा इम्‍यून‍िटी 
आंवला विटामिन C का सबसे शक्तिशाली सोर्स माना गया है. इसका जूस शरीर की इम्यूनिटी को कई गुना तक बढ़ाता है और इंफेक्शन से बचाव भी करता है. यह लीवर को हेल्दी बनाएगा. वहीं, बालों को झड़ने से रोकता है और स्किन में चमक भी बनाता है. रोज़ाना सुबह खाली पेट एक गिलास आंवले का जूस पीने से शरीर को अंदर से मजबूती म‍िलती है. 

4. चुकंदर का लाल जूस
चुकंदर का जूस शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. इसमें मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और मसल्स को ताकत देता है. जिम जाने वालों या एथलीट्स के लिए यह एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है.

5. एलोवेरा जूस करेगा बेहतर डाइजेशन 
एलोवेरा जूस डाइजेशन को मजबूत बनाने में कारगर है और शरीर से हार्मफुल पदार्थों को बाहर करता है. ये स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है. अगर इसे सुबह खाली पेट पी लिया जाए. तो यह दिनभर एनर्जी और फ्रेशनेस बनाए रखेगा. 

6. नींबू का जूस करेगा डिटॉक्स 
नींबू का रस विटामिन C का सस्ता और प्रभावी सोर्स है. ये शरीर को डिटॉक्स करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है. गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना सबसे सरल हेल्दी ड्रिंक है.

7. गाजर का जूस रोज पीएं 
बाजार में गाजर आ गई है और आप अपनी डाइट में गाजर का जूस रोज पीते हैं, तो यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है और इम्‍यून‍िटी मजबूत करता है. त्‍वचा की देखभाल करता है, क्‍योंकि इसमें व‍िटाम‍िन सी होता है.  

यह भी पढ़ें- लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सरसों की खली से खाद बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com