भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करता है, उसके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं. खासकर मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है. इस दिन भक्त भगवान को बूंदी के लड्डू का भोग लगते हैं, पूजा में लाल चोला, चमेली का तेल, सिंदूर चढ़ाते हैं. इन सब के अलावा बेहद कम लोग जानते हैं कि हनुमान जी को आक के पत्ते चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है. इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि हनुमान जी को आक के पत्ते कैसे चढ़ाने चाहिए और इससे क्या शुभ फल मिलता है. आइए जानते हैं इस बारे में-
हनुमान जी को आक का पत्ता कैसे चढ़ाएं?
ज्योतिषाचार्य कहते हैं, हनुमान जी तक पहुंचने का सबसे सरल रास्ता भगवान श्रीराम का नाम है. ऐसे में हर मंगलवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद आक के पौधे से एक साफ और साबुत पत्ता लें. पत्ते को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
अब, इस पत्ते पर सिंदूर या चंदन की मदद से भगवान श्रीराम का नाम लिखें. इसके बाद हनुमान मंदिर जाएं या घर के मंदिर में बजरंगबली की तस्वीर के सामने इस पत्ते को अर्पित करें. पूजा करते समय मन में भगवान हनुमान का ध्यान करें और अपनी परेशानी दूर करने की प्रार्थना करें.
किन समस्याओं के लिए किया जाता है यह उपाय?ज्योतिषाचार्य बताते हैं, इस उपाय को करने से जीवन की परेशानियों और बाधाओं से मुक्ति मिलने लगती है. अगर नौकरी मिलने में परेशानी आ रही है, बिजनेस में पैसा फंसा हुआ है या शादी की बात बार-बार टूट रही है, तो आप हर मंगलवार को सच्ची श्रद्धा के साथ ये उपाय करें. इससे आपको जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
इस बात का रखें ध्यानआक के पौधे से सफेद रंग का दूध जैसा पदार्थ निकलता है. ये त्वचा और आंखों में जलन पैदा कर सकता है. इसलिए पत्ता तोड़ते समय सावधानी रखें. इसके सफेद दूध को आंखों से दूर रखें और पत्ता छूने के बाद हाथ अच्छी तरह धो लें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- पैसों की तंगी से हैं परेशान? रोज करें इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, पंडित आशीष पाराशर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं