हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान मंत्र जाप और स्तोत्र पाठ का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से कुछ शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ करने से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि जीवन में आ रहीं परेशानियां भी दूर होने लगती हैं. इसी विषय पर पंडित आशीष पाराशर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 9 शक्तिशाली स्तोत्र के बारे में बताया है, साथ ही बताया है कि किस परेशानी में कौन से स्तोत्र का पाठ करना चाहिए या किस स्तोत्र का पाठ करने से क्या लाभ मिलता है. आइए जानते हैं इस बारे में-
पैसों की तंगी दूर करने के लिए किस स्तोत्र का पाठ करें?
पंडित आशीष पाराशर के अनुसार, अगर आपके जीवन में पैसों की बहुत ज्यादा तंगी चल रही है, तो सच्ची श्रद्धा से कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. धार्मिक मान्यता है कि इस स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं.
काम न बनें तो क्या करें?अगर आपके बनते काम बिगड़ने लगते हैं, जरूरी काम अटके हुए हैं या जीवन में लगातार रुकावटें आ रही हों, तो नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
हनुमान चालीसापंडित आशीष पाराशर कहते हैं, अगर आप खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं या मन में डर बना रहता है, तो हनुमान चालीसा का पाठ करें.
निर्वाण षट्कमपंडित जी के मुताबिक, अगर आपका मन बहुत बेचैन रहता है और मानसिक शांति नहीं मिल रही है, तो निर्वाण षट्कम का पाठ करें.
कालभैरवाष्टकमआशीष पाराशर बताते हैं, अगर आपको नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, तो सच्ची श्रद्धा से भगवान कालभैरव के कालभैरवाष्टकम का पाठ करें.
घर के क्लेश दूर करने के लिए करें ये पाठअगर घर में क्लेश रहते हैं, झगड़े होते हैं तो गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. पंडित जी बताते हैं, ऐसा करने से घर के क्लेश दूर होते हैं और परिवार में प्रेम की भावना बढ़ती है.
संतान प्राप्ति के लिए करें ये पाठसंतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति को पंडित जी संतान गोपाल मंत्र का जाप करने की सलाह देती हैं.
दुर्गा सप्तशती का पाठ कब करें?अगर जीवन में बहुत सारी परेशानियां और मुश्किलें चल रही हों, तो मां दुर्गा की आराधना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ माना जाता है.
मान-सम्मान बढ़ाने के लिए करें ये पाठइन सब से अलग अलग समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पंडित आशीष पाराशर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- शुक्रवार को पानी में ये चीज मिलाकर नहाएंगे तो बढ़ जाएगी सुंदरता, कथावाचक ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं