Kalashtami 2024: हर माह मनाई जाने वाली कालाष्टमी को मासिक कालाष्टमी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, मासिक कालाष्टमी का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव (Kaal Bhairav) की पूजा की जाती है. माना जाता है कि भैरव बाबा की पूरी श्रद्धाभाव से पूजा की जाए तो जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है और नकारात्मक शक्तियां भी व्यक्ति को छू नहीं पाती हैं. यहां जानिए पौष माह में किस दिन रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत और किस तरह संपन्न की जाएगी कालाष्टमी की पूजा.
Bhanu Saptami 2024: दिसंबर में इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी भानु सप्तमी, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
मासिक कालाष्टमी की तिथि | Masik Kalashtami Date
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 दिसंबर की दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 23 दिसंबर की शाम 5 बजकर 7 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में निशिता मुहूर्त के आधार पर कालाष्टमी का व्रत 22 दिसंबर के दिन रखा जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कालाष्टमी के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:45 बजे से 01:33 बजे तक रहेगा. इस दिन अमृत काल का मुहूर्त सुबह 3:34 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 5:22 तक रहेगा. रवि योग सुबह 7:08 से शुरू होकर 8:44 तक रहेगा. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरूआत सुबह 8:44 से होगी और इसका समापन अगले दिन सुबह 7:09 पर होगा. कालाष्टमी पर निशिता मुहूर्त सुबह 12:45 से शुरू होगा और इसका समापन अगले दिन सुबह 01:33 पर हो जाएगा.
बन रहे हैं शुभ योग
पौष माह की मासिक कालाष्टमी पर कई शुभ योग (Shubh Yog) बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान योग, त्रिपुष्कर योग और सौभाग्य योग बनने जा रहे हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा, त्रिपुष्कर योग इस दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 31 मिनट तक रहने वाला है. इन योगों को बेहद शुभ माना जाता है और कहते हैं इनसे सभी कार्यों में सफलता मिलती है.
भैरव बाबा का भोग
कालाष्टमी के दिन बाबा भैरव की पूजा में फल और मिठाइयों को भोग स्वरूप अर्पित किया जाता है. केले, सेब, अंगुर, लड्डू, बर्फी और हलवा भोग में शामिल किए जा सकते हैं. पान के पत्ते और सूखे मेवों को भी भोग (Bhog) में रखा जा सकता है. काल भैरव पर काले तिल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं