सूर्य और बुध ग्रह के बीच 16 नवंबर 2026 को द्विद्वादश योग बनेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इससे द्विद्वादश योग बनेगा और ये योग बहुत शुभ नहीं माना जाता है. इस परिवर्तन से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस दौरान राशियों को करियर, धन और जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी काम करने से पहले जल्दबाजी नहीं करें और अनावश्यक खर्च से बचें. द्विद्वादश योग के दौरान संयम, धैर्य और सतर्कता के साथ आगे बढ़ना जरूरी होगा. चलिए आपको बताते हैं द्विद्वादश योग से किन राशियों पर असर पड़ेगा और इसके उपाय क्या हैं?
मेष राशि
मेष राशि पर द्विद्वादश योग का असर देखने को मिल सकता है. मेष राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी. इसके साथ ही अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. रोज सुबह तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.

वृषभ राशि
सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश से वृषभ राशि के जातकों पर भी असर पड़ सकता है. वृषभ राशि के लोगों को अपने कामकाज में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य के साथ काम करना जरूरी है. छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना बन सकती है. हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ये योग करियर और वित्तीय मामलों में थोड़ी अस्थिरता ला सकता है. आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. पैसों के मामलों में भी सतर्क रहने की आवश्यकता है. भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें और गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें.
यह भी पढ़ें:- सुबह का पहला शब्द ये होना चाहिए, बीके शिवानी ने बताया दिन की शुरुआत इन शब्दों से करें
यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं