विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में बना है M का निशान? जानें हस्तरेखा शास्त्र में इसे क्यों माना जाता है खास

Hath me M ka nishan hone ke fayde: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले M निशान को शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह मजबूत अंतर्ज्ञान, मेहनत, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी का संकेत देता है. हालांकि, इन मान्यताओं का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में बना है M का निशान? जानें हस्तरेखा शास्त्र में इसे क्यों माना जाता है खास
हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले M निशान को शुभ माना जाता है
ndtv

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और उनसे बनने वाले अलग-अलग निशानों को व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा ही एक निशान हथेली पर बनने वाला अंग्रेजी अक्षर M है. ऐसी मान्यता है कि जब जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा एक खास तरह से मिलती हैं तो हथेली के बीच में M जैसी आकृति दिखाई दे सकती है. हस्तरेखा शास्त्र में इसे कुछ लोग शुभ संकेत मानते हैं. हालांकि, हथेली की बनावट और रेखाओं में अंतर होने के कारण हर व्यक्ति के हाथ में यह निशान अलग तरह से दिख सकता है.

तेज होती है समझ और अंतर्ज्ञान

हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, हथेली पर स्पष्ट M का निशान होने वाले व्यक्ति की छठी इंद्रिय यानी अंतर्ज्ञान मजबूत माना जाता है. ऐसे लोग परिस्थितियों को जल्दी समझने और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने वाले माने जाते हैं. हालांकि, इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भविष्यवाणी नहीं माना जाता है.

मेहनत के दम पर बनाते हैं पहचान

जानकारी के अनुसार, इस निशान को मेहनत और लगन से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोग शुरुआती दौर में मुश्किलों का सामना करने के बावजूद अपने प्रयास जाारी रखते हैं और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़ें- बंदर को खाना खिलाने से क्या होता है? एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया किसे जरूर करना चाहिए ये उपाय

फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर M का निशान व्यक्ति के आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता का संकेत भी माना जाता है. ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे किसी फैसले पर पहुंचने से पहले परिस्थिति को समझते हैं और फिर अपनी समझ के आधाार पर निर्णय लेते हैं.

नेतृत्व करने की क्षमता

इसके अलावा, M के निशान को नेतृत्व क्षमता से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते और दूसरों के साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखते हैं. उनका आत्मविश्वास उन्हें टीम या परिवार में जिम्मेदारी संभालने में मदद कर सकताा है.

रिश्तों को लेकर रहते हैं गंभीर

हस्तरेखा की मान्यताओं में M वाले व्यक्ति को रिश्तों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार भी बताया जाता है. कहा जाता है कि वे अपने करीबियों का साथ देने की कोशिश करते हैं और जीवनसाथी के प्रति भी भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं. हालांकि, किसी व्यक्ति का स्वभाव केवल हथेली की एक रेखा या निशान से तय नहीं कियाा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: हाथी, डोली या मुर्गा? इस साल नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन क्या होगा, जानिए शुभ-अशुभ संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palmistry, Palmistry M Sign, Palmistry Mole, Palmistry Shani Rekha, Palmistry Rahu Line Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com