विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र: लव मैरिज होगी या अरेंज? हथेली के ये 4 निशान खोलते हैं शादी से जुड़े राज

Hastrekha Shastra Marriage Prediction: हस्तरेखा शास्त्र में गुरु पर्वत, शुक्र पर्वत, भाग्य रेखा और विवाह रेखा को प्रेम और शादी से जुड़े संकेतों के तौर पर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, जानिए इन निशानों से जुड़ी पारंपरिक मान्यताएं.

हस्तरेखा शास्त्र: लव मैरिज होगी या अरेंज? हथेली के ये 4 निशान खोलते हैं शादी से जुड़े राज
हस्तरेखा शास्त्र विवाह भविष्यवाणी
ndtv

शादी लव होगी या अरेंज यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. कुछ लोग अपने रिश्ते और शादी के भविष्य को लेकर हस्तरेखा शास्त्र में भी संकेत तलाशते हैं. इस विद्या में हथेली की रेखाओं और पर्वतों को व्यक्ति के स्वभाव, प्रेम और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि हथेली में गुरु पर्वत, शुक्र पर्वत, भाग्य रेखा और विवाह रेखा को देखकर प्रेम संबंधों से जुड़े कुछ संकेतों की व्याख्या की जाती है. हालांकि, ये धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं हैं, इनसे यह तय नहीं किया जा सकता कि किसी की शादी लव होगी या अरेंज. आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में किन निशानों को इस नजरिए से देखा जाता है.

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान

हथेली में तर्जनी उंगली के ठीक नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में इस स्थान को महत्वाकांक्षा, सम्मान और रिश्तों से जुड़ी मान्यताओं के साथ देखा जााता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, यहां स्पष्ट क्रॉस का निशान होने को शुभ संकेत मााना जाता है. पारंपरिक मान्यता में इसे प्रेमपूर्ण और भरोसेमंद जीवनसाथी मिलने से जोड़कर देखा जाता है.

उभरा हुआ शुक्र पर्वत

अंगूठे के नीचे का उभरा हुआ हिस्सा शुक्र पर्वत कहलाता है. हस्तरेखा शास्त्र में इसे प्रेम, आकर्षण और रोमांस से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि अगर शुक्र पर्वत संतुलित और स्पष्ट हो, तो व्यक्ति का स्वभाव प्रेमपूर्ण हो सकता है. हालांकि, केवल इस निशान के आधाार पर लव मैरिज की संभावना तय नहीं की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है? जानें हाथ में कौन सी रेखा अच्छी होती है

चंद्र पर्वत से शुरू होने वाली भाग्य रेखा

हथेली के बाहरी निचले हिस्से को चंद्र पर्वत कहा जाता है. कुछ हस्तरेखा मान्यताओं के अनुसार, यहां से शुरू होने वाली भाग्य रेखा को दूसरों के सहयोग और जीवन में संबंधों के प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है. इसे मनपसंद जीवनसाथी मिलने का संकेत भी मााना जाता है.

विवाह रेखा का झुकाव

सबसे छोटी उंगली के नीचे, हथेली के किनारे पर मौजूद छोटी रेखाओं को विवाह रेखा कहा जाता है. पारंपरिक हस्तरेखा शास्त्र में इनकी दिशा और बनावट के आधार पर वैवाहिक जीवन के संकेत समझने की कोशिश की जाती है. कुछ मान्यताओं में रेखा की शााखाओं और झुकाव को रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है.

क्या हथेली देखकर तय हो सकता है शादी का प्रकार

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हस्तरेखा शास्त्र में इन निशानों को प्रेम और विवाह से जुड़े संकेतों के तौर पर देखा जाता है. हालांकि, लव या अरेंज मैरिज होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाणित तरीका हथेली की रेखाएं नहीं हैं. शाादी का फैसला व्यक्ति की पसंद, परिवार, आपसी समझ और परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें- छोटी उंगली पर तिल होने का क्या मतलब होता है? एस्ट्रोलॉजर राजीव कौशिक ने बताए धन, व्यापार और शादी से जुड़े संकेत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palmistry,  love Marriage,  Love Marriage Gone Wrong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com