विज्ञापन

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, एस्ट्रोलॉजर ने बताया घर में कैसी मूर्ति लाना होता है शुभ

एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने बताया है कि दिवाली पर घर के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में-

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, एस्ट्रोलॉजर ने बताया घर में कैसी मूर्ति लाना होता है शुभ
अलग-अलग होनी चाहिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
(Photo Credit: NDTV)

दिवाली आने वाली है. इस साल दिवाली का पर्व 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा. ऐसे में लोगों ने त्योहार को लेकर तमाम तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. दिवाली के दिन घर में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है. वहीं, ज्यादातर लोग हर दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति खरीदकर घर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा के लिए मूर्ति खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है? इसी विषय पर एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि दिवाली पर घर के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में- 

अलग-अलग होनी चाहिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, दिवाली पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्तियां खरीदते समय ध्यान रखें कि दोनों मूर्तियां आपस में जुड़ी हुई न हों. दोनों की अलग-अलग मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है.

मिट्टी की मूर्तियां लें

एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाना सबसे शुभ माना जाता है. इसलिए घर पर मिट्टी से बनी मूर्ति ही लेकर आएं, बस ध्यान रखें कि मूर्ति कहीं से भी खंडित न हो.

इन बातों का भी रखें ध्यान 

मयंक कुशवाहा आगे बताते हैं- 

  • मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि मूर्ति में एक हाथ में कमल का फूल होना चाहिए और दूसरे हाथ से वे भक्तों को आशीर्वाद देती हुई दिखाई देनी चाहिए. साथ ही मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान होनी चाहिए. 
  • भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते समय ध्यान दें कि गणेश जी की सूंड दाईं ओर होनी चाहिए. उनके एक हाथ में मोदक होना चाहिए और मूर्ति के साथ उनका वाहन मूषक भी मौजूद होना चाहिए. 
  • मूर्ति में भगवान गणेश और लक्ष्मी मां बैठी हुई अवस्था में होने चाहिए. कभी भी मूर्तियां खड़ी हुई अवस्था में नहीं लेनी चाहिए.
  • मूर्ति खरीदते समय उसके आकार का भी ध्यान रखें. मूर्ति बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए.
  • इन सब से अलग कभी भी पूरी तरह सफेद या पूरी तरह काली मूर्ति भी न लें. 

यहां देखें वीडियो-

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- घर के अंदर घड़ी कहां टांगनी चाहिए? एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने बताया किन दिशाओं में घड़ी लगाने से बचें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com