- चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से हो रही है.
- नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा की जाती है.
- नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना को शुभ फलकारी माना गया है.
Happy Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि आज यानी 13 अप्रैल से शुरू हो गई है. नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. देवी मां को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन तक उपवास भी रखा जाता है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं. इस बार चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 21 अप्रैल 2021 को समाप्त होगी.
घटस्थापना का महत्व
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 13 अप्रैल को यानी आज कलश स्थापना की जाएगी. नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना को शुभ फलकारी माना गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
घटस्थापना का मुहूर्त
13 अप्रैल मंगलवार के दिन सुबह 05 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक घटस्थापना कर सकते हैं.
नवरात्रि पूजा के लिए इन सामाग्री की होगी जरूरत
- मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर
- मां दुर्गा के लिए लाल रंग की चुनरी, सिंदूर और चूड़ियां
- चौकी के लिए लाल रंग का कपड़ा
- श्रृंगार का सामान
- पानी वाला नारियल, फल औपर मिठाई
- दुर्गासप्तशती किताब
- फूलों की माला
- बताशा या मिसरी
- अगरबत्ती, धूपबत्ती, रुई, घी और दीपक
- नवरात्रि कलश, साबुत चावल, साबुत सुपारी, कुमकुम, लाल सूत्र, और मौली
- सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते,
- आम की लकड़ी, जौ, घी, लोबान, गुग्गुल, लौंग , कपूर और हवन कुंड आदि.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं