कल यानी 8 नवंबर, रविवार को दिवाली का त्योहार है. इस दिन लोग अपने घर को रंग-बिरंगी लाइट्स, दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से सजाते हैं और शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इससे अलग दिवाली की रात कुछ ऐसे पारंपरिक उपाय भी किए जाते हैं, जिन्हें सुख-समृद्धि और घर की खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. इन्हीं उपाय में से एक है काजल बनाना. कई घरों में दिवाली की रात घी के दीपक से काजल बनाया जाता है. मान्यता है कि इस काजल को लगाने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है यानी नजर नहीं लगती है, साथ ही बिगड़ते हुए काम फिर से बनने लगते हैं. इसी विषय पर मशहूर एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने काजल बनाने की सही विधि और इससे जुड़े उपाय बताए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
दिवाली की रात काजल कैसे बनाएं?
जय मदान के अनुसार, दिवाली की रात सबसे पहले मां लक्ष्मी के सामने एक दीपक जलाएं. इस दीपक में आप घी या सरसों का तेल डाल सकते हैं. इसके बाद एक स्टील की प्लेट लें. इस प्लेट को दीपक के ऊपर इस तरह रखें कि दीपक का धुआं प्लेट की निचली सतह पर जमा हो सके.
आपको इस प्लेट को पूरी रात दीपक के ऊपर रखा रहने देना है. सुबह जब आप प्लेट हटाएंगे, तो उसकी निचली तरफ काली कालिख जमा मिलेगी. इस कालिख को किसी साफ चीज से खुरचकर एक छोटी डिब्बी में इकट्ठा कर लें. अब, इसमें घी की एक बूंद डालें और अच्छी तरह मिला लें. इस तरह घर पर दीपक से बना काजल तैयार हो जाएगा.
इस काजल को कैसे लगाएं?एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, अगर बच्चे या बड़े किसी शादी, पार्टी या दूसरे कार्यक्रम में जा रहे हैं, तो नजर से बचने के लिए बाएं कान के पीछे थोड़ा सा ये काजल लगा सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से बुरी नजर से बचाव होता है.
जरूरी काम पर जाते समय करें यह उपायअगर आप किसी जरूरी मीटिंग या काम के लिए बाहर जा रहे हैं और आपको लगता है कि आपके काम में बार-बार रुकावट आ रही है, तो अपने दाएं कान के पीछे ये काजल लगाएं. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, इसे काम में आने वाली बाधाओं से बचाव होगा.
घर को नजर से बचाने के लिए क्या करें?- वहीं, अगर आपको लगता है कि आपके घर को किसी की नजर लग गई है, तो जय मदान ने एक और उपाय बताया है. उनके अनुसार, एक कागज पर इस काजल का टीका लगाएं और इसे घर की पश्चिम दिशा में चिपका दें.
- जब घर में कोई पार्टी या कार्यक्रम खत्म हो जाए, तो उस कागज को फाड़कर फेंक दें.
ऐसे में इस दिवाली बुरी नजर से बचने के लिए आप भी इस आसान उपाय को कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- छोटी दिवाली पर क्या करें? पढ़ें नरक चतुर्दशी की कथा, जानिए महत्व और परंपराएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं