Diwali 2024 Upay : दीपों का त्योहार दिवाली बस आ ही गया है. दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की पूजा की जाती है. इस साल यानी 2024 में दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Puja) की रात होती है. इस दिन आप कुछ खास और आसान उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में सुख समृद्धि भी बनी रहेगी.
दिवाली की रात करें ये उपाय, साल भर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी - Devi lakshmi ko khush karne ke upay
दिवाली की रात को पीली कौड़ियां तिजोरी में रखें. दरअसल, पीली कौड़ी मां लक्ष्मी की प्रतीक कही जाती है. बाजार से सफेद कौड़ियां लेकर आएं और उसे हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और इसके बाद इनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दीजिए.
दिवाली की रात मां लक्ष्मी के पूजन के दौरान ठोस चांदी का हाथी रखें. चांदी का हाथी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है. ये धन संपत्ति और सुख शांति का कारक है. घर में इसे रखने पर राहु का प्रभाव कम होता है.
दिवाली से पहले अशोक के पेड़ की जड़ ले आएं. दिवाली की रात इस जड़ को गंगाजल में धोकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर छिपाकर रख दें. फिर रात के समय मंदिर में चुपचाप जाकर झाड़ू का दान करके आएं. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
दिवाली की रात को एक लाल रंग की पोटली में कमलगट्टा, सुपारी, कौड़ियां, गोमती चक्र, लौंग, हरी इलायची, चांदी का एक सिक्का और थोड़े से चावल रखकर इसे कलावे से बंद कर लें. इसे मां लक्ष्मी की पूजा में रखें और बाद में तिजोरी में रख दें.
दिवाली की पात मां लक्ष्मी और गणपति की पूजा के समय साबुत हल्दी की दो गांठ लेकर भगवान के चरणों में रख दें. पूजा के बाद अगले दिन इन्हें उठाकर एक पोटली में बंद करके तिजोरी में रख दें.
दिवाली की रात चांदी के सिक्के के साथ लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र को मंदिर में स्थापित करें. ऐसा करने पर साल भर आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. दिवाली की रात को मां लक्ष्मी की पूजा में नौ बत्तियों वाला दीपक जलाएं. ऐसा करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं