विज्ञापन

Dhanteras 2026: धनतेरस पर जरूर बनाएं ये खास 'धन पोटली', एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने बताया घर में कभी नहीं होगी पैसे की कमी

ज्योतिषाचार्य मयंक कुशवाहा ने आज धनतेरस पर 'धन की पोटली' बनाने का एक विषेश उपाय बताया है. वे बताते हैं, इससे आपकी आर्थिक परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रह सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Dhanteras 2026: धनतेरस पर जरूर बनाएं ये खास 'धन पोटली', एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने बताया घर में कभी नहीं होगी पैसे की कमी
धनतेरस पर जरूर बनाएं 'धन पोटली'
(Photo Credit: Instagram)

आज 6 नवंबर, रविवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन विधि-विधान से पूजा करने और कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदने के साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं. इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य मयंक कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 'धन की पोटली' बनाने का एक विषेश उपाय बताया है. एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, धनतेरस के मौके पर अपने घर में ये पोटली जरूर बनाएं. इससे आपकी आर्थिक परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रह सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

कैसे बनाएं धन की पोटली?

  • ज्योतिषाचार्य बताते हैं, इस पोटली को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक लाल रंग का कपड़ा लें. लाल रंग को शुभता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. 
  • अब, इस कपड़े में गोमती चक्र, कौड़ियां, थोड़े से बताशे, कद्दू के बीज, कमल के बीज और कमलगट्टा रखें.
  • इसके अलावा पोटली में 11 रुपये, तीन सुपारी, एक हल्दी की गांठ और कपूर के तीन छोटे टुकड़े भी रखने हैं. 
  • पोटली में रखने से पहले सभी सामग्रियों को गंगाजल से शुद्ध कर लें.
  • सभी चीजों को लाल कपड़े में रखने के बाद पोटली को अच्छी तरह बांध दें. अब इसकी पूजा करें. 
कैसे करें पोटली की पूजा?

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, सबसे पहले पोटली पर फूल चढ़ाएं और हल्का सा कुमकुम लगाएं. इसके बाद माता दुर्गा के मंत्र 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' का 11 बार जाप करें. 

कहां रखें धन की पोटली?

पूजा पूरी होने के बाद इस पोटली को घर के मंदिर, तिजोरी या किसी साफ और पवित्र स्थान पर रख दें. ज्योतिषाचार्य मयंक कुशवाहा के अनुसार, पोटली में रखी गईं सभी चीजों को धन, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इस उपाय को करने से घर में धन का आगमन होता है, सकारात्मकता बढ़ती है और सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में आप भी इस उपाय को कर सकते हैं. बस ऐसा करते समय मन में माता लक्ष्मी और मां दुर्गा के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें. 

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com