विज्ञापन

धनतेरस के दिन किसी को क्या नहीं देना चाहिए? जानें ऐसा नहीं किया तो क्या होगा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रतीक मानी जाती हैं. ऐसे ही जिस तरह धनतेरस के दिन कुछ चीजें लेना शुभ होता है तो वैसे ही इस दिन कुछ चीजें देना भी अशुभ होता है.

धनतेरस के दिन किसी को क्या नहीं देना चाहिए? जानें ऐसा नहीं किया तो क्या होगा
धनतेरस पर क्या नहीं देना चाहिए?

दिवाली आने वाली है और ये त्योहार पांच दिनों तक चलता है. इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन लोग कई नई चीजें खरीदते हैं, क्योंकि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रतीक मानी जाती हैं. ऐसे ही जिस तरह धनतेरस के दिन कुछ चीजें लेना शुभ होता है तो वैसे ही इस दिन कुछ चीजें देना भी अशुभ होता है. चलिए आपको बताते हैं धनतेरस के दिन क्या नहीं देना चाहिए.

धनतेरस पर क्या नहीं देना चाहिए?

नमक- धनतेरस के दिन किसी को भी नमक नहीं देना चाहिए. हिंदू दर्शन में नमक को सकारात्मक और आर्थिक स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए धनतेरस के मौके पर नमक का लेनदेन करना अशुभ माना जाता है.

चाकू, सुई और धारदार चीजें- धनतेरस पर धारदार और नुकीली चीजें किसी को नहीं देना चाहिए, चाहे गिफ्ट के तौर पर ही क्यों न हो. माना जाता है कि ऐसी चीजें रिश्तों में कड़वाहट और घर में नकारात्मक लाने का कारण बनती है.

घी-तेल- धनतेरस के मौके पर तेल या घी को भी नहीं देना चाहिए. दरअसल, तेल और घी को रोशनी, पूजा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. धनतेरस पर इन्हें किसी को देने से बचना चाहिए. इससे घर की सुख-समृद्धि पर नकारात्मक असर दिखा सकता है.

पैसा- धनतेरस का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर से जुड़ा माना जाता है, जिन्हें धन, खुशहाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए. धनतेरस पर उधार देने से घर की बरकत प्रभावित हो सकती है.

कांच से जुड़ी चीजें- इस दिन कांच या शीशे से जुड़ी चीजों किसी को नहीं देनी चाहिए. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कांच का संबंध राहु से होता है, जिसे भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है. ऐसे में धनतेरस को कांच से जुड़ी चीजों को देने से बचना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें:- घर पर नीम और आम के पत्तों की तोरण क्यों लगाई जाती है? जानें इसका धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें:- Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras, Dhanteras 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com