Tips For A Healthy Relationship: रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना हर किसी के लिए जरूरी होता है, लेकिन कई बार हमारी कुछ छोटी आदतें ही अपनों को हमसे दूर कर देती हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियां सिर्फ इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आज के समय में भी हमारे रोजमर्रा के रिश्तों को संभालने में बहुत काम आती हैं. अगर आप भी अपने रिश्तों में मिठास और मजबूती चाहते हैं, तो चाणक्य की बताई इन बातों को जरूर फॉलो करें.
गुस्से पर काबू न रखना:
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जरूरत से ज्यादा गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है. गुस्से में हम अक्सर ऐसी बातें बोल जाते हैं, जिनका पछतावा हमें बाद में होता है. उस समय हमारा पूरा ध्यान खुद को सही साबित करने पर होता है, लेकिन हमारे कड़वे शब्द सामने वाले का दिल तोड़ देते हैं. इसलिए, जब भी गुस्सा आए, तुरंत रिएक्ट करने की बजाय पहले थोड़ा सोचें और फिर डिसीजन लें.
कड़वी बातें न बोलें:
चाणक्य नीति में मीठी वाणी को इंसान का सबसे बड़ा गहना बताया गया है. कई बार हमारी बात बिल्कुल सही होती है, लेकिन उसे कहने का लहजा इतना कड़वा होता है कि रिश्ते में तनाव पैदा हो जाता है. बार-बार ताने मारना, कमियां निकालना या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना धीरे-धीरे घर का सुकून और अपनों का प्यार छीन लेता है. बातचीत हमेशा प्यार से से करनी चाहिए.
अपनों से बैर या दुश्मनी रखना:
परिवार या दोस्तों के बीच कभी मतभेद होना बहुत आम बात है, लेकिन हर बात को अपने अहंकार से जोड़ लेना गलत है. छोटी बात पर दुश्मनी पालना या पुरानी बातों को बार-बार खींचना रिश्तों के भरोसे को कमजोर कर देता है. अगर कोई अनबन हो भी जाए, तो बातचीत करके मामला वहीं खत्म कर देना चाहिए.
गलत संगति का असर:
जैसी संगत, वैसा असर, यह कहावत बिल्कुल सच है. अगर आप ऐसे लोगों के साथ रहते हैं जो हमेशा दूसरों की बुराई करते हैं या झगड़े को बढ़ावा देते हैं, तो धीरे-धीरे आपका अपना स्वभाव भी वैसा ही होने लगता है. हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको अच्छी सीख दें और आपके रिश्तों की कद्र करना सिखाएं.
इसे भी पढ़ें: घर की इन 5 जगहों पर खाली बर्तन रखना बढ़ा सकता है कंगाली, तुरंत बदल लें ये आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं