- बुध के गोचर से इन 4 राशियों को हो सकता है लाभ.
- जुलाई में बुध देव 3 बार बदलेंगें राशि.
- बुद्धि और व्यापार का कारक है बुध ग्रह.
Budh Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की गणना के मुताबिक प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के गोचर का समय भिन्न-भिन्न होता है. बुध ग्रह (Budh Grah) को बुद्धि, वाणिज्य, तर्क और धन का कारक माना गया है. ये 27 दिन पर एक राशि के दूसरी राशि में गोचर (Gochar) करते हैं. हालांकि विशेष परिस्थिति में इनके गोचर का समय कम-अधिक हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार, जुलाई 2022 में बुध ग्रह 3 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. एक महीने में 3 बार बुध का गोचर (Budh Gochar) राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर असर डालेगा. जुलाई महीने में बुध का गोचर (Mercury Transit July) कब है यह किन राशियों के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा, इसके बारे में आगे जानते हैं.
जुलाई में 3 बार होगा बुध का गोचर | Budh Gochar 3 times in July 2022
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध बीते 2 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर किए हैं. इसके बाद 17 जुलाई को बुध का कर्क राशि में गोचर होने वाला है. वहीं 31 जुलाई को बुध देव कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Lucky Zodiac: जुलाई में इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी की विशेष आशीर्वाद! जानें कौन हैं ये राशियां
बुध का गोचर इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ | Mercury transit will be auspicious for these 4 zodiac signs
सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर (Budh Gochar) शुभ साबित होने वाला है. इस दौरान रोजगार में आमदनी बढ़ सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनको मुनाफा हो सकता है.
मकर (Capricorn)- इस राशि से संबंधित लोगों को जुलाई में बुध के गोचर का विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. रोजगार और करियर में जबरदस्त तरक्की होने की प्रबल संभावना है. अधिकारी कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की प्रशंसा करेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बिजनेस में आर्थिक प्रगति का योग बनेगा.
वृषभ (Taurus)- जुलाई में 3 बार बुध का गोचर (Mercury Transit) लाभदायक साबित होगा. नई नौकरी मिलने के साथ-साथ आमदनी बढ़ सकती है. कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने में कामयाब होंगे. बुध के गोचर से आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने के प्रबल आसार हैं. व्यापार में विस्तार संभव है.
कन्या (Virgo)- बुध के गोचर (Budh Ka Gochar) के कन्या राशि से संबंधित जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. सैलरी बढ़ने का भी योग बनेगा. बिजनेस में विस्तार के साथ-साथ आर्थिक प्रगति होगी. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं