वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. इसे बुद्धि, शिक्षा, कारोबार, वाणी और संचार कौशल का कारक माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध की चाल और नक्षत्र में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है. पंचांग के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को बुध वक्री अवस्था में सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर पुनः स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस दौरान बुध तुला राशि में रहेंगे. आचार्य मदन मोहन के अनुसार बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ, सिंह और तुला राशि के जातकों को कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इन तीन राशियों पर इसका क्या असर पड़ सकता है.
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक मामलों और करियर के लिहाज से अनुकूल हो सकता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस राशि के छठे भाव में बुध का प्रभाव रहेगा. ऐसे में कुछ जातकों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. अगर आप बैंक से लोन लेने या कर्ज से जुड़ा कोई कााम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो प्रयास सफल हो सकते हैं. लेखन, साहित्य और कला से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का लाभ मिल सकताा है.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 15 October 2026: ललिता पंचमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन संचार कौशल और साहस में बढ़ोतरी का संकेत दे सकता है. ज्योतिषीय आकलन के अनुसार मीडिया, मार्केटिंग, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में यात्राा करनी पड़ सकती है जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है. लंबे समय से अटके काम को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है. भाई-बहनों के साथ संबंधों में भी मधुरता आाने की संभावना है.
तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश व्यक्तित्व और कारोबार के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. आचार्य के अनुसार, इस राशि के प्रथम भाव में बुध का प्रभाव होने से बातचीत करने और अपनी बात रखने की क्षमता बेहतर हो सकती है. कारोबारियों को नए क्लाइंट, प्रोजेक्ट या बिजनेस डील मिलने की संभावना है. नए संपर्क करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्याादा सोचने से बचें और कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान दें.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 15 October 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं