विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2016

इलाहाबाद में माघ मेला शुरू, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी

Also Read in
इलाहाबाद में माघ मेला शुरू, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी
फाईल फोटो
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में प्रयागनगरी इलाहाबाद में रविवार को संगम तट पर सुबह से ही पौष पूर्णिमा का स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु घने कोहरे के बावजूद स्नान करने के लिए संगम पर पहुंचे। लाखों लोगों ने कड़ाके की ठंड में भी रविवार को संगम में डुबकी लगाई। इस स्नान के साथ ही माघ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई।

कल्पवासी रविवार से पूरे एक महीने तक मेले में कल्पवास करेंगे। साथ ही श्रद्धालु घाट पर बैठे तीर्थ-पुरोहितों को दान पुण्य कर रहे हैं। डुबकी लगाने वालों में महिलाएं, बच्चे और बूढ़े भी शामिल हैं। सभी कल्पवासी अपने-अपने शिविरों में बस चुके हैं।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
यह भी पढ़ें : हरिद्वार अर्द्धकुंभ में 21 और 22 अप्रैल को होगा देव-डोलियों का पुण्य स्नान
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----


मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मेला प्रशासन का अनुमान है कि पौष पूर्णिमा के स्नान पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाएंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्नान घाटों पर 'डीप वाटर बैरिकेडिंग' कर दी गई है। पहले मेला क्षेत्र में कुल 7,260 फीट जगह स्नान के लिए उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन अब उसे 250 मीटर तक और बढ़ा दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. एस. इमैनुएल के मुताबिक, मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। ट्रैफिक डायवर्जन भी कर दिया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
माघ मेला, इलाहाबाद माघ मेला, संगम स्नान, Magh Mela, Allahabad Magh Mela, Sangam Snan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com