विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

अमरनाथ यात्रा: 473 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

इस यात्रा के 29 जून से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था है.

Also Read in
अमरनाथ यात्रा: 473 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो गया. यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है. अधिकारी के मुताबिक, इस 40 दिन लंबी यात्रा का य 28वां दिन है. हालांकि, बीते कुछ दिनों में बर्फानी बाबा का दर्शन करने वालों की संख्या कुछ घटी है. तीर्थयात्रियों का यह जत्था तड़के तीन बजे भारी काफिले के बीच भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ.

अधिकारी ने बताया, "इस यात्रा के 29 जून से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था है."

अब तक दो लाख से अधिक तीर्थत्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं.

इस यात्रा के दौरान अब तक 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है.

यह तीर्थयात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, Amarnath Yatra 2017, Amarnath Yatra Begins
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com