विज्ञापन

'आदर्श बाल विद्यालय' के अगले सीजन में क्या होगा खास? एक्टर अभिमन्यु सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

एक्टर ने कहा कि मैं पहले काफी नेगेटिव किरदार निभा चुका हूं. बस में इतना कहना चाहता हूं कि आपके पास जो ऑप्शंस आते हैं, उनमें से कोई एक बेस्ट ऑप्शन चूज करो, वो किरदार कोई सा भी हो. मैं इतना कह सकता हूं कि जिस प्रोजेक्ट में मुझे होना चाहिए, वो खुद चलकर मेरे पास आता है.

'आदर्श बाल विद्यालय' के अगले सीजन में क्या होगा खास? एक्टर अभिमन्यु सिंह ने दिया बड़ा अपडेट
Aadarsh Baal Vidhyala

शो आदर्श बाल विद्यालय 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है. इस शो में आपको केके मेनन और अर्चना पूरन सिंह की कॉमेडी नजर आई है. इस सीरीज में अभिमन्यु सिंह भी एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं. अभिमन्यु सिंह इन दिनों फिल्म बटवारा 1947 को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. हम यह कह सकते हैं कि अभिमन्यु के लिए यह साल बहुत ही खास होने जा रहा है. हाल ही में अभिमन्यु ने एनडीटीवी से बात की और आदर्श बाल विद्यालय के आने वाले सीजन के बारे में खुलासा किया. आखिर उन्होंने क्या कहा, आपको बताते हैं.

एक्टर ने क्या कहा? 

अभिमन्यु सिंह कहा कि आदर्श बाल विद्यालय का अगला सीजन अगले साल आएगा और अगर मैं अपने किरदार की बात करूं तो जो मैंने सीजन फर्स्ट में हंसराज मीणा का किरदार निभाया है, वही किरदार आगे नजर आएगा. मेरा किरदार क्या करता हुआ नजर आएगा. उस चीज पर अभी राइटिंग चल रही है. इतना कह सकता हूं कि शो की स्टोरी बड़े मजेदार होगी और पहले सीजन से ज्यादा शानदार होगी. दर्शकों को यह दूसरा सीजन भी काफी पसंद आएगा. 

एक्टर ने आगे कहा कि मैं पहले काफी नेगेटिव किरदार निभा चुका हूं. बस में इतना कहना चाहता हूं कि आपके पास जो ऑप्शंस आते हैं, उनमें से कोई एक बेस्ट ऑप्शन चूज करो, वो किरदार कोई सा भी हो. मैं इतना कह सकता हूं कि जिस प्रोजेक्ट में मुझे होना चाहिए, वो खुद चलकर मेरे पास आता है. कुछ प्रोजेक्ट मुझे पसंद नहीं आते तो मैं खुलकर न कह देता हूं, या तो मुझे मेरा किरदार कम महत्वपूर्ण लगता है तो मैं करने से बिल्कुल मना कर देता हूं. 

अगर अभिमन्यु सिंह के किरदार की बात करें तो उन्होंने श्रीदेवी की फिल्मों में जो नेगेटिव किरदार निभाया था. उसको दर्शक आज भी याद करते हैं. फिल्म में श्रीदेवी और अभिमन्यु सिंह की हेट केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अभिमन्यु सिंह ने अपने करियर की शुरुआत काफी छोटे-छोटे किरदार से की थी. लेकिन उनको अपने संघर्षों से अब बड़े किरदार मिलने लगे हैं. उनका नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गया है. जिन्होंने काफी संघर्षों से अपने लिए खास जगह बनाई है.

'बटवारा 1947' में आए नजर

एक्टर अभिमन्यु सिंह फिल्म बटवारा 1947 में निगेटिव किरदार में नजर आए हैं. फिल्म बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है  अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन 5.75 करोड़ से शुरुआत की थी. फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 7.25 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया. अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्डवाइड फिल्म ने 26.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी भी नजर आए हैं. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं. आने वाले दिनों में पता चलेगा कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहता है. उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Exclusive: 'मालामाल वीकली 2' में हंसी का डबल डोज, रवीना, परेश रावल और राजपाल यादव आएंगे नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Abhimanyu Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com