मनोज तिवारी जाने माने भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने और फिल्में दीं. वहीं बिग बॉस जैसे शोज में भी नजर आए. जबकि इन दिनों उनकी बेटी रीति तिवारी की शो में चर्चा हो रही है. इस बीच शो में ही नहीं बल्कि इसके बाहर एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मनोज तिवारी का 14 साल पुराना सबसे पॉपुलर गाना है. भोजपुरी गाने की खास बात यह है कि इसमें पति पत्नी की नोकझोंक को दिखाया गया है. यहां तक कि इसे नाइजीरियाई सिंगर सैमुअल सिंह ने भी अपने वर्जन में रिलीज किया था, जो काफी पॉपुलर हो चुका है.
मनोज तिवारी का 14 साल पुराना पॉपुलर गाना
हम बात कर रहे हैं पॉपुलर भोजपुरी गाना रिंकिया के पापा की, जिसे बिग बॉस ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सुनने को मिल रहा है. यह 2012 में आई एल्बम उपरवाली के चक्कर में के साथ रिलीज किया गया था.
रिंकिया के पापा गाने का मतलब
रिंकिया के पापा के गाने की पॉपुलर लाइनें हैं, “चट देनी मार देली खिच के तमाचा… ही ही ही हंस देलेन… रिंकीया के पापा” इसका मतलब है गाना पति-पत्नी के झगड़े से है, जिसमें पत्नी पति को थप्पड़ मारती है और पति हंसता रहता है. जबकि पति को पत्नी रिंकिया के पापा के नाम से पुकारती है.
नाइजीरियाई सिंगर ने बनाया नया वर्जन
2012 में आए इस गाने को शुरुआत में भोजपुरी इलाकों में काफी पसंद किया गया. वहीं पार्टियों, शादियों और रील्स में यह खूब सुनने को मिला और भोजपुरी का आइकॉनिक गाना बन गया, जिसकी पहचान मनोज तिवारी बनें. इसके बाद 2018 में नाइजीरियाई सिंगर सैमुएल सिंह ने मनोज तिवारी के पॉपुलर भोजपुरी गाने का कवर वर्जन बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फेमस हो गया. वहीं हाल ही में बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर मनोज तिवारी जब अपनी बेटी रीति को बिग बॉस में छोड़ने आए थे तो भी यह गाना बजा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं