विज्ञापन

Happy Diwali: जॉनी वॉकर का दीवाली का वो गाना, 67 साल से दीपों के त्यौहार में बयां कर रहा आम आदमी का हाल

जॉनी वॉकर का दीवाली का 67 साल पुराना गाना इन दिनों रील्स में वायरल हो रहा है, जिसमें आम आदमी का दीपों का त्यौहार पर हाल बताया गया था. 

Happy Diwali: जॉनी वॉकर का दीवाली का वो गाना, 67 साल से दीपों के त्यौहार में बयां कर रहा आम आदमी का हाल
जॉनी वॉकर का दीवाली का 67 साल पुराना गाना, मोहम्मद रफी ने गाया
youtube
नई दिल्ली:

दीवाली के गाने तो आपने खूब सुने होंगे, जिस पर आप डांस करते होंगे. पूजा करते होंगे. लेकिन क्या आपने दीपों के त्यौहार में आम आदमी का हाल बताने वाला गाना सुना है? ऐसे ही गाने के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो 67 साल पुराना है. इसमें जॉनी वॉकर ने आम आदमी के दीवाली पर खर्चे के दर्द को बखूबी बयां किया था. वहीं फिल्म में दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे सुपरस्टार्स थे, जिन्हें पहली बार किसी फिल्म में साथ देखा गया था. आइए आपको बताते हैं हम जॉनी वॉकर के 67 साल पुराने किस दीवाली के गाने की बात कर रहे हैं. 

जॉनी वॉकर का दीवाली का गाना

हम 1959 में रिलीज हुई पैगाम फिल्म के गाने "कैसे दिवाली मनाए लाला" की बात कर रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा दिवाली गीतों में शामिल है, जो केवल त्योहार की खुशियां नहीं दिखाते बल्कि समाज की आर्थिक असमानता पर भी सवाल उठाते हैं. इसे मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी. पर्दे पर यह गीत मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर पर फिल्माया गया था, जिनकी अदाकारी ने इसे और यादगार बना दिया था. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का पहला भोजपुरी गाना, हिंदी दर्शकों के बीच दिखाया बेटी का दर्द, शैलेंद्र के लिखे बोल हुए एवरग्रीन

कैसे दीवाली मनाए गाने के बोल

गाने के बोल कवि प्रदीप ने लिखे और संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था. गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं...

कैसे दिवाली मनाएं हम लाला
अपाना तो बारह महीने दिवाला
हम तो रंगे देखो ठन ठन गोपाला
अपाना तो बारह महीने दिवाला
मर-मर के हम रोज मेहनत करे
अरे यारों को देखो तिजोरी भरे
दिन रात हम तो गुलामी करे
फोकट हैं मुझे
फोकट में ये सादा खेती चारे
धन पे हमारे है सेठों का ताला
अपना तो बारह महीने दिवाला

हम तो खिचड़ी ही खाते रहे
अरे हलवा लफगे उड़ाते रहे
हम मुफ्त में झाड़ू लगाते रहे
मुझे गंगा
अरे गागा में गधे नहाते रहे
दाता तेरी अक्ल को है काय झाला
अपाना तो बारह महीने दिवाला

पैगाम फिल्म के बारे में  

पैगाम 1959 में रिलीज हुई एक सामाजिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन एस. एस. वासन ने किया था. इसमें दिलीप कुमार, राज कुमार, वैजयंतीमाला, बी. सरोजा देवी और जॉनी वॉकर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी मजदूरों और मिल मालिकों के बीच संघर्ष पर आधारित थी, जिसमें श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश दिया गया था. 

जॉनी वॉकर के बारे में 

हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में गिने जाने वाले जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था. जबकि जॉनी वॉकर नाम उन्हें फिल्म निर्माता गुरु दत्त ने दिया था. 1950 और 1960 के दशक में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया और अपनी अनोखी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता. "सीआईडी", "प्यासा", "मधुमती", "नया दौर" और "पैगाम" जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं.  

ये भी पढ़ें- 2026 का पॉपुलर छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के क्रिएटर TVF ने बनाया, विशाल मिश्रा की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Diwali, Diwali Song, Diwali Songs Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com