बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी फिल्मों से पहचान बना चुकी हैं और टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. जबकि उनके स्पेशल सॉन्ग को फैंस काफी पसंद करते हैं. चाहे वह जेलर का कावाला हो या द वन का ठुमक ठुमक. इन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है. लेकिन आज हम आपको तमन्ना भाटिया के दो साल पुराने गाने के बारे में बताने वाले हैं, जो यूट्यूब पर 100 करोड़ पार हो चुका है. जबकि दीवाली पार्टियों और इवेंट में खूब सुनने को मिलता है. यहां तक कि बच्चे बच्चे भी इस गाने को सुनते हैं और डांस करने लगते हैं.
तमन्ना भाटिया का 100 करोड़ व्यूज वाला गाना
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है स्त्री 2 का आज की रात गाना है, जिसके यूट्यूब पर वीडियो को 1 अरब यानी 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही वजह है कि हर त्योहार, शादी और खासकर दिवाली पार्टियों में इस गाने की धुन सुनाई देते ही लोग थिरकने लगते हैं. इसे फैंस बार बार सुनते हुए नजर आते हैं. 3 मिनट 48 सेकंड के इस गाने के लिए तमन्ना भाटिया ने एक करोड़ की फीस ली थी.
ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी-काजल राघवानी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना,'म्याऊं-म्याऊं'-'छांव-छांव' करती दिखीं बड़की बहू छोटकी बहू
मधुबंती बागची की आवाज
"आज की रात" को अपनी सुरीली आवाज देने वाली सिंगर मधुबंती बागची हैं, जो इन दिनों शाहरुख खान की किंग के पहले गाने तू मिल जाए को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अरिजीत सिंह और एड शीरन के साथ आवाज दी है. उनकी दमदार गायकी और तमन्ना भाटिया के डांस मूव्स ने मिलकर इस ट्रैक को भारत ही नहीं दुनियाभर में पॉपुलर कर दिया है. इस पर लाखों रील्स भी बन चुकी हैं.
स्त्री 2 के बारे में
स्त्री 2 साल 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि तमन्ना भाटिया का स्पेशल डांस नंबर 'आज की रात' फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन गया. फिल्म ने 100 करोड़ के बजट में 874.58 करोड़ की कमाई हासिल की थी. वहीं इसके आज की रात गाने के अलावा खूबसूरत, आई नहीं और तुम्हारे ही रहेंगे हम भी चर्चा में रहा था.
ये भी पढ़ें- आशा भोसले का 60 साल पुराना सदाबहार गीत, मुंबई की लोकल ट्रेन में खूब देता था सुनाई, अमीरों को दुआ देते थे गरीब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं