सनी देओल, अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा और संजीदा शेख स्टारर कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है. फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद से ही दर्शक इसको लेकर काफी उत्साहित थे. बड़ी स्टारकास्ट के बीच मशहूर वॉइस आर्टिस्ट और एक्टर विजय विक्रम सिंह ने भी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचा है. हाल ही में NDTV से बातचीत के दौरान विजय ने शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प और अनसुने किस्से किस्से शेयर किए.
सनी देओल का 'डाउन टू अर्थ' अंदाज
विजय ने बताया कि सेट पर सनी देओल, अक्षय खन्ना और संजीदा शेख के साथ उनकी बेहतरीन बॉन्डिंग रही. सनी देओल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे बेहद जमीन से जुड़े इंसान हैं और सेट पर हर किसी का ख्याल रखते हैं. एक बार बातचीत के दौरान सनी ने 'बिग बॉस' में अपनी फिल्म प्रमोशन का अनुभव भी सेयर किया था.
अक्षय खन्ना के साथ यादगार 7 मिनट
विजय ने बताया कि अक्षय खन्ना अक्सर सेट पर कम बातचीत करते हैं और अपने हिस्से की शूटिंग खत्म करते ही निकल जाते थे . विजय ने आगे बताया कि एक बार लाइटिंग ब्रेक के दौरान उन्होंने हिम्मत जुटाकर अक्षय से बात की और बताया कि वे फिल्म 'छावा' में भी थे. इतना सुनते ही अक्षय को उनका सीन याद आ गया और उन्होंने विजय से लगभग 5-7 मिनट खड़े होकर बात की. विजय के साथ अक्षय की सात मिनट की बात पूरी क्रू के लिए काफी हैरान करने वाली थी, क्योंकि अक्षय शूटिंग के दौरान बहुत कम ही किसी से घुलते-मिलते हैं. बल्कि दोनों की बातचीत पूरी होने के बाद सभी ने उनसे पूछा कि आखिर क्या बात हुई.
बिना ऑडिशन के ऐसे मिला रोल
विजय ने फिल्म में अपने सिलेक्शन का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया उन्होंने बताया कि उन्हें लगा था कि मूवी इक्का के लिए उन्होंने कोई ऑडिशन नहीं दिया था. क्योंकि फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर का उनके पास फोन आया, मुलाकात हुई और महज 2 दिन बाद उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी. जब उन्होंने इस बारे में डायरेक्टर से बात की. और बताया कि यह उनका पहला प्रोजेक्ट है जिसके लिए उन्होंने ऑडिशन नहीं दिया, तो वे हंस पड़े और बोले- 'रीडिंग सेशन वाले दिन ही तुम्हारा ऑडिशन हो चुका था."
कौन हैं विजय विक्रम सिंह
विजय विक्रम सिंह एक जाने-माने प्रोफेशनल वॉइस आर्टिस्ट और एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नरेटर के रूप में उनकी आवाज हर घर में पहचानी जाती है. इसके अलावा वे मशहूर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' (सीजन 1 और 2) तथा विक्की कौशल की फिल्म 'छावा'* में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं