विज्ञापन

जीनत अमान का 53 साल पुराना गाना है बेल्जियम के गाने की कॉपी,  पाकिस्तानी पीएम ने बेटे की शादी में गाकर जीता दिल, आशा-रफी की आवाज में अमर 

आशा भोसले और मोहम्मद रफी की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सदाबहार और रोमांटिक युगल गाने (duet songs) दिए हैं.  दोनों ही दिग्गज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए सदाबहार गानों के जरिए दोनों फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं. आज हम उनके एक ऐसे गाने के बारे में बात करेंगे,

जीनत अमान का 53 साल पुराना गाना है बेल्जियम के गाने की कॉपी,  पाकिस्तानी पीएम ने बेटे की शादी में गाकर जीता दिल, आशा-रफी की आवाज में अमर 
जीनत अमान का 53 साल पुराना गाना है बेल्जियम के गाने की कॉपी
नई दिल्ली:

आशा भोसले और मोहम्मद रफी की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सदाबहार और रोमांटिक युगल गाने (duet songs) दिए हैं.  दोनों ही दिग्गज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए सदाबहार गानों के जरिए दोनों फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं. आज हम उनके एक ऐसे गाने के बारे में बात करेंगे, जो जीनत अमान पर फिल्माया गया है.  वह गाना है, 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को.'  यह 1973 में आई बॉलीवुड फिल्म ' यादों की बारात' का गाना है. 

विजय अरोरा और ज़ीनत अमान पर फिल्माया गया यह गीत मजरूह सुल्तानपुरी द्वारा लिखा गया है. आर.डी. बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किया गया है और इसमें भूपिंदर सिंह ने गिटार बजाया है. बाद में इस गाने के कई रीमिक्स बने.  यह गाना 1970 के दशक में बहुत लोकप्रिय हुआ था और भारत में इसे एक खास दर्जा प्राप्त है. 2020 में आशा भोसले ने इस गाने को अपने पसंदीदा गानों में से एक बताया.  हालांकि कम ही लोगों को पता होगा कि  यह गाना हॉलीवुड गाने से प्रेरित है. यह गाना वाल्टर शर्फ थीम सॉन्ग, इफ इट्स ट्यूजडे, दिस मस्ट बी बेल्जियम से प्रेरित है. इस गाने की लोकप्रियता देश ही नहीं दुनिया भर में हैं. पाकिस्तान में भी यह गाना काफी पसंद किया गया और आज भी यह गाना गाया जाता है. 2021 में पाकिस्तानी राजनेता मरियम नवाज ने अपने बेटे की शादी समारोह में यह गाना गाया था. वहीं 2022 में यह गाना टीवी अभिनेत्री आशी सिंह ने वैलेंटाइन डे पर गाया था.

फिल्म के बारे में 
यादों की बारात 1973 में बनी एक हिंदी मसाला फिल्म है, जिसका निर्देशन नासिर हुसैन ने किया था. पटकथा सलीम-जावेद  ने लिखी थी. इसमें धर्मेंद्र , विजय अरोरा , तारिक खान, जीनत अमान , नीतू सिंह , अजीत और कैप्टन राजू सहित कई जाने-माने स्टारकास्ट थे. 

गाने के बोल 
चुरा लिया है तुमने जो दिल को
नर नहीं चुराना सनम
बदल के मेरी तुम जिंदगानी
कहीं बदल न जाना सनम
ओह ले लिया दिल ओह हाये मेरा दिल
हाये दिल लेकर मुझको ना बहलाना

बहार बनके आऊ कभी
तुम्हारी दुनिया में
गुजर न जाए यह दिन
कहीं इसी तमन्ना में
बहार बनके आऊ कभी
तुम्हारी दुनिया में
गुजर न जाए यह दिन
कहीं इसी तमन्ना में
तुम मेरे हो तुम मेरे हो
आज तुम इतना वादा करते जाना

चुरा लिया है तुमने जो दिल को
नर नहीं चुराना सनम
बदलके मेरी तुम जिंदगानी
कहीं बदल न जाना सनम
हो सजाऊंगा लूटकर
भी तेरे बदन की डाली को
लहू जिगर का दूंगा
हसीं लबों की लाली को
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeenat Aman, Zeenat Aman  movie, Zeenat Aman Songs, Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko, Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko Mohammad Rafi Asha Bhosle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com