विज्ञापन

31 साल पुराना गाना, जिसे सुनकर हर सुहागिन तोड़ती है करवा चौथ का व्रत, पत्नी को पानी पिलाने लंदन-अमेरिका से भी वापस भारत लौट आते हैं पति

31 साल पुराना यह करवा चौथ गीत आज भी सुहागिनों की पहली पसंद बना हुआ है. चांद के दीदार और पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलने की परंपरा से जुड़ा यह गाना इतना लोकप्रिय है कि कई पति विदेश से भी इस खास मौके पर घर लौटने की कोशिश करते हैं.

31 साल पुराना गाना, जिसे सुनकर हर सुहागिन तोड़ती है करवा चौथ का व्रत, पत्नी को पानी पिलाने लंदन-अमेरिका से भी वापस भारत लौट आते हैं पति
करवा चौथ पर हर सुहागिनों की पहली पसंद है ये गाना, पति भी लौट आते हैं भारत

करवा चौथ का त्योहार हो और बॉलीवुड का कोई गाना याद न आए, ऐसा शायद ही होता है. इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. दिनभर भूखी-प्यासी रहने के बाद रात को चांद देखकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं. ऐसे में एक गाना है, जो इस त्योहार की भावनाओं को पर्दे पर बेहद खूबसूरती से दिखाता है. गाने में पत्नी अपने पति के लौटने की राह देखती है और उसके हाथ से पानी पीकर व्रत खोलने की इच्छा जताती है. यह गाना है शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का ‘घर आजा परदेसी तेरा देस बुलाए रे'.

करवा चौथ के मौके पर याद आता है गाना

‘घर आजा परदेसी' गाने में करवा चौथ की रात का जिक्र है. गाने के बोल एक पत्नी की भावनाओं को दिखाते हैं, जो अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही है. इस गाने को पामेला चोपड़ा और मनप्रीत कौर ने आवाज दी है. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं, जबकि संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान ने राज और काजोल ने सिमरन का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी दो भारतीय युवाओं की है, जो यूरोप घूमने के दौरान एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. सिमरन के पिता बलदेव सिंह (अमरीश पुरी) उसकी शादी अपने दोस्त के बेटे से तय कर देते हैं. ऐसे में राज सिमरन के परिवार को मनाने के लिए भारत आता है. वह सिमरन को भगाकर ले जाने के बजाय उसके पिता की सहमति से शादी करना चाहता है.

बॉक्स ऑफिस पर बनी ब्लॉकबस्टर

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल और पूजा रुपारेल जैसे कलाकार भी थे. फिल्म ने भारत में करीब 53.31 करोड़ रुपये नेट कमाए और बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म का गाना ‘घर आजा परदेसी' आज भी करवा चौथ पर पति-पत्नी के प्यार और इंतजार की याद दिलाता है.

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना करवा चौथ का गाना, लाल-पीली चूड़ियां पहन सुहागिन बनीं ममता कुलकर्णी, साधना सरगम की आवाज में सुहाग के अमर रहने की कामना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, DDLJ, Entertainment, Karwa Chauth, Karwa Chauth 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com