दो दशक से भी ज्यादा समय तक मेनस्ट्रीम भारतीय सिनेमा को नई पहचान देने के बाद, राजकुमार हिरानी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखते ही इतिहास रच दिया है. उनकी पहली ओटीटी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो' ने आईएमडीबी की खास लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है. राजकुमार हिरानी द्वारा राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई प्रीतम एंड पेड्रो का प्रीमियर 3 जुलाई 2026 को जियो हॉटस्टार पर हुआ था. इसके साथ ही डायरेक्टर ने लोग फॉर्म डिजिटल स्टोरीटेलिंग की दुनिया में भी कदम रखा था.
इन वेब सीरीज को छोड़ा पीछे
आईएमडीबी की खास लिस्ट में ‘प्रीतम एंड पेड्रो' ने ‘मिर्जापुर', ‘तस्करी', ‘राख' और ‘मुसाफिर कैफे' को पीछे छोड़ दिया है. इस 6 एपिसोड वाली सीरीज को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया था. इसमें डेब्यूटेंट वीर हिरानी के साथ अरशद वारसी लीड रोल में हैं, जबकि सीरीज में इनके साथ मोना सिंह, विक्रांत मेस्सी और बोमन ईरानी जैसे शानदार कलाकार भी हैं. फिल्म की कहानी गोवा के बैकड्राप पर सेट है, जिसमें साइबर क्राईम इन्वेस्टिगेशन को राजकुमार हिरानी ने अपने सिग्नेचर स्टाइल यानी अपनेपन और कॉमेडी के साथ पेश किया है.
इस सीरीज ने रिलीज होते ही हर उम्र की ऑडियंस के दिलों को छुआ है. इस तरह से सीरीज ने न सिर्फ प्लेटफॉर्म पर व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं बल्कि शानदार राइटिंग, कॉमेडी, और वीर-अरशद की जबरदस्त केमिस्ट्री के लिए हर तरफ से खूब सराहना पाई है.
बनी 2026 की नंबर 1 इंडियन सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो' ने अब एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. दरअसल, IMDb की रिपोर्ट में इसे साल 2026 की नंबर 1 इंडियन सीरीज घोषित किया गया है. इस रिपोर्ट में 2016 से 2026 तक हर साल की टॉप 10 सबसे पॉपुलर इंडियन सीरीज की लिस्ट दी गई है. ऐसे में, इस साल की सबसे पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज के तौर पर IMDb पर मिली इस बड़ी पहचान से एक बार फिर यह साबित होता है कि राजकुमार हिरानी की कहानियों में कितना दम है. सिल्वर स्क्रीन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लेकर ओटीटी पर लॉन्ग स्टोरीज तक, हिरानी बिना रुके साबित कर रहे हैं कि दिल छू लेने वाली कहानियां, कॉमेडी और इंसानी रिश्तों की मजबूती हमेशा दर्शकों का दिल जीतती है.
यह भी पढ़ें | IMDB पर 7.8 रेटिंग, Jio Hotstar की ये 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज 25 दिनों से बनी हुई है लोगों की पहली पसंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं